होम›क्राइम›लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन - lucknow traffic diversions ekana waterlogging and kanshiram event
क्राइम

लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन - lucknow traffic diversions ekana waterlogging and kanshiram event

लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन लखनऊ में शहीद पथ स्थित इकाना रैंप पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह से कांशीराम ...औ…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 05:04 pm बजे
लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन
 - lucknow traffic diversions ekana waterlogging and kanshiram event

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में जलभराव और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन

लखनऊ में शहीद पथ स्थित इकाना रैंप पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह से कांशीराम ...और पढ़ें

HighLights

- इकाना रैंप पर जलभराव के कारण यातायात मार्ग परिवर्तित।

- कांशीराम परिनिर्वाण दिवस हेतु स्मारक स्थल के पास यातायात डायवर्जन।

- आवश्यक सेवाओं के वाहनों को पुलिस अनुमति से मिलेगी छूट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ स्थित इकाना रैंप पर जलभराव के कारण बुधवार को प्लासियो वाई कट की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, गुरुवार सुबह छह बजे से कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने तक बंगला बाजार स्थित कांशीराम स्मारक स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए लोग 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इकाना रैंप का डायवर्जन

- इकाना स्टेडियम तिराहे से प्लासियो चौराहा और टिंडर पाम अस्पताल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बायीं ओर मोड़कर इकाना स्टेडियम के गेट नंबर तीन, चार और पांच से होकर भेजा जाएगा।

- ओवरहेड चौराहा से प्लासियो चौराहा होकर वाई कट और टिंडर पाम अस्पताल जाने वाले वाहन प्लासियो चौराहा से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कांशीराम स्मारक का डायवर्जन

- कानपुर रोड, आलमबाग और पारा से आने वाले वाहन बाराबिरवा चौराहा से गीतापल्ली मोड़, बंगला बाजार और स्मारक स्थल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें बौद्ध विहार मार्ग, आलमबाग-टेढ़ी पुलिया अथवा पिकेडली तिराहा होकर भेजा जाएगा।

- बंगला बाजार पुल चौराहा से गीतापल्ली मोड़, स्मारक स्थल, पकरी पुल और बाराबिरवा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बौद्ध विहार मार्ग, बंगला बाजार पुलिस चौकी तिराहा, किला चौराहा अथवा जेल हाउस-फतेह अली तालाब मार्ग से भेजा जाएगा।

- चारबाग और केकेसी की ओर से आने वाले वाहन कुंवर जगदीश चौराहा से जेल हाउस और बंगला बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें फतेह अली तालाब, आलमबाग या छप्पन चौराहा-करियप्पा चौराहा होकर जाना होगा।

- गोमतीनगर और हजरतगंज से अमौसी एयरपोर्ट और कानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन करियप्पा चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा, जेल हाउस और स्मारक स्थल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें तेलीबाग, उतरेठिया और शहीद पथ होकर जाना होगा।

- फतेह अली तालाब चौराहा से जेल हाउस और बंगला बाजार की ओर जाने वाले वाहन आलमबाग-टेढ़ी पुलिया या कुंवर जगदीश चौराहा-करियप्पा चौराहा होकर जाएंगे।

- रायबरेली मार्ग से आने वाले वाहन तेलीबाग पुल चौराहा से बंगला बाजार पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें तेलीबाग बाजार, सुभानीखेड़ा और करियप्पा चौराहा होकर भेजा जाएगा।

- सुभानीखेड़ा चौराहा और गन्ना अनुसंधान तिराहा से एसीपी कैंट कार्यालय मोड़ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें तेलीबाग बाजार, तेलीबाग चौराहा या करियप्पा चौराहा होकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी बनेगा लॉजिस्टिक्स हब: चार जिलों में 14600 करोड़ का होगा निवेश, नई परियोजनाएं को भी मिली मंजूर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें