होम›क्राइम›470 खिलाड़ी बने पुलिस कर्मी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- रील में लाइक्स मिलते हैं, खेल के मैदान में लाइफ
क्राइम

470 खिलाड़ी बने पुलिस कर्मी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- रील में लाइक्स मिलते हैं, खेल के मैदान में लाइफ

470 खिलाड़ी बने पुलिस कर्मी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- रील में लाइक्स मिलते हैं, खेल के मैदान में लाइफ सीएम ने कहा, आपको तय करना है कि लाइक्स चाहिए, या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
470 खिलाड़ी बने पुलिस कर्मी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- रील में लाइक्स मिलते हैं, खेल के मैदान में लाइफ

सौजन्य से:- ETV Bharat

470 खिलाड़ी बने पुलिस कर्मी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- रील में लाइक्स मिलते हैं, खेल के मैदान में लाइफ

सीएम ने कहा, आपको तय करना है कि लाइक्स चाहिए, या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 7:33 PM IST

|Updated : October 8, 2026 at 9:26 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है. सरकारी नौकरियों के लिए लगातार नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं. पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिए, चयन की इस पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी.

सीएम ने कहा कि आपकी ये यात्रा इस नियुक्ति पत्र के साथ यात्रा "जर्सी से वर्दी की" यात्रा प्रारंभ हुई है. जर्सी में जो आप कार्य करते थे औऱ जो परिणाम आपने लाये, उसी की अपेक्षा सरकार आपसे वर्दी में भी करती है. उन्होंने कहा कि याद रखना आज जो ये नियुक्ति पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, ये न सरकार की कृपा है न ही मेरी अनुकम्पा है. ये आपके पसीने का परिश्रम है. उसकी कीमत आज आपको उपलब्ध करवाई जा रही है. परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता.

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 'नए उत्तर प्रदेश' में आज गांव से ब्लॉक तक, ब्लॉक से जनपद तक, जनपद से प्रदेश तक खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम और इंटरनेशनल स्टेडियम विकसित हो रहे हैं। 'जर्सी' में जो कार्य आप करते थे, सरकार वही अपेक्षा आपसे 'वर्दी' में भी करती है। सभी खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। @Uppolice

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026

सीएम ने कहा, पुलिस वर्दी में न्याय की अपेक्षा सरकार आपसे रखती है. आपने चुनौती को चुनौती नही माना. अपनी पारिवारिक समस्या को समस्या नहीं माना. अपने परिश्रम से आप उसे समाधान की ओर लेकर गए. यही कार्य आपको यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के बाद करना है. इसी कार्य के लिए आज मैं यहां स्वयं उपस्थित हुआ हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में जीत का जितना महत्व है उससे भी बड़ा महत्व उस खिलाड़ी के लिए है जो हारकर खड़ा होता है और फिर तैयार होकर लड़कर जीतकर मेडल लाता है. उसके लिए वह उतना भारी महत्व होता है. मैं देख रहा था उत्तरप्रदेश की बेटी जिसने गोल्ड मेडल जीता उसने कहा कि मैं गोल्ड मेडल इसलिए जीती क्योंकि मेरा निशाना उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी एसपी पद के लिए अर्जुन की तरह था.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में याद करिये क्या स्थितियां थीं. एक समय उत्तर प्रदेश में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही लाइफ होती थी. इसके पहले न निकल सकते थे न ही बाद निकल सकते थे. खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात क्या ही करना था, हम 2017 में आये हमने भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था. हमने कहा था कि किसी गरीब किसी सार्वजनिक जमीन पर कब्जा की है तो छोड़ दें. हमने 64 हजार हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाया.

आज इसमें गांव से लेकर ब्लॉक, जनपद स्तर तक, प्रदेश स्तर तक, खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम और इंटरनेशनल स्टेडियम आज विकसित हो रहे हैं. मैं कहना चाहूंगा कि मुझे दुख होता है कि हमारे आज के युवा घंटों रील में बर्बाद करते हैं. याद रखना रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में आपको लाइफ मिलती है. एक नई लाइफ वही जो आपको यहां इस नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्राप्त हो रही है.

आपको तय करना है कि लाइक्स चाहिए, या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए. एक समय भारत की गिनती होती थी, राष्ट्रमंडल खेल घोटालों को लेकर और आज वर्तमान सरकार अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है तो राष्ट्र के लिए मेडल लेकर आते हैं. यूपी के अंदर पहले "प्रदेश डुबाऊ एलायंस" था. ये एलायंस प्रदेश के अंदर नौजवान के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था और आपकी नौकरी पर डकैती डालता था.

ये नौकरी आपको कभी न मिलती क्योंकि उसमें दो ही S थे या तो सैफई या फिर सिफारिश. अब ये एनडीए की सरकार है. यानी "नौकरी देंगे एलायंस" की सरकार है. ये आपके बीच मे आई है. यूपी पहले हर दिन मर्डर के लिए फेमस होता था लेकिन आज अपने कुशल खिलाड़ियों के मेडल से हो रही है. अंतर आप देख सकते हैं मर्डर और मेडल में. एक पहचान डुबाता है, एक पहचान दिलाता है.

पुलिस सेवा के साथ पदक जीतने का भी अवसर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम लगातार होते हैं, लेकिन देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का आनंद और गौरव कुछ अलग है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है और अब उन्हें पुलिस सेवा के माध्यम से जनसेवा का अवसर मिलने जा रहा है.

यह उनके लिए नई जिम्मेदारी और नए दायित्व की शुरुआत है. उप मुख्यमंत्री ने नवचयनित खिलाड़ियों से कहा कि खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर उन्हें पुलिस सेवा में आने का अवसर मिला है, लेकिन उनका खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. पुलिस सेवा के साथ-साथ उनके पास खेल के मैदान में भी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और ऐसे समय में पुलिस सेवा का हिस्सा बनना गौरव की बात है.

खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार दे रही योगी सरकार: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए नई संस्कृति विकसित हुई है. सरकार ने खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए उन्हें सम्मान, रोजगार, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चाहे एशियन गेम्स हों, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक, पैरालंपिक या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने और पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने का काम किया गया है.

कुशल खिलाड़ी प्रदेश और यूपी पुलिस के वैश्विक राजदूत: डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर देने की नीति के तहत 470 प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुलिस परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के 427 खिलाड़ी तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 43 खिलाड़ी शामिल हैं. वर्ष 2022 से अब तक 950 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस में की जा चुकी है. यह सिर्फ भर्ती का आंकड़ा नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को सम्मान, अवसर और जनसेवा से जोड़ने की प्रभावी व्यवस्था का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि खेल और पुलिस सेवा में गहरा संबंध है. खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, धैर्य, फिटनेस और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है. यही गुण पुलिस सेवा के लिए भी आवश्यक हैं. मैदान पर खिलाड़ियों की जीत उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाती है, जबकि वर्दी में उनका आचरण जनता के विश्वास को मजबूत करता है.

प्रदेश में कुशल खिलाड़ियों के लिए भर्ती के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और शीर्ष उपलब्धियों पर पुलिस उपाधीक्षक पद तक सीधी नियुक्ति जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं. अब तक कुशल खिलाड़ियों को निरीक्षक/दलनायक पीएसी के पद पर 14 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी गई हैं, जिनमें पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं. इसी प्रकार उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पद पर 59 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी गई हैं, जिनमें 21 महिलाएं और 38 पुरुष हैं. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पद पर भी 440 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने विगत एक दशक में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं में 1105 पदक अर्जित किए हैं, वहीं वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया.

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

- कुशीनगर की आइस प्रजापति - बॉक्सिंग

- मेरठ के शार्दूल विहान - शूटिंग

- लखनऊ के आमिर अली - हॉकी

- उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के हिमांशु तिवारी - बैडमिंटन

- मुरादाबाद के मोहित पाल - शूटिंग

- गाजीपुर की अनन्या राय - वॉलीबॉल

- जबलपुर की रागिनी मार्को - तीरंदाजी

- भदोही की तान्या चौधरी - एथलेटिक्स

- बरेली की सुहानी राजपूत - भारोत्तोलन

- लखनऊ की तनु भारती - साइकिलिंग

- दिल्ली के प्रणय शर्मा - कराटे

- वाराणसी के अभिषेक यादव - बॉक्सिंग

- मुजफ्फरनगर के अमरेश - कबड्डी

- गोरखपुर की प्रतिमा सरोज - हॉकी

- लखनऊ के अभय सिंह राठौर - बॉक्सिंग

यह भी पढ़ें : दिनभर धूप में खटने के बाद मिलते हैं 200-400 रुपये...प्रयागराज के बांस कारीगरों का दर्द- सरकार नहीं कर रही मदद

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें