लखनऊ में कभी धूप को कभी छांव: दिन में बारिश की संभावना, मानसून सीजन में 8% ज्यादा बरसा पानी - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Temperature Details लखनऊ में कभी धूप को कभी छांव:दिन में बारिश की संभावना, मानसून सीजन में 8% ज्यादा बरसा पानी - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Temperature Details
लखनऊ में कभी धूप को कभी छांव:दिन में बारिश की संभावना, मानसून सीजन में 8% ज्यादा बरसा पानी
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं और बीच-बीच में धूप निकल रही है। दिन में बारिश के भी आसार हैं। तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी रहा।
मानसून में 8 फीसदी अधिक बरसात
लखनऊ में 12 सितंबर से सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 13 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 4.9 मिलीमीटर है। यह सामान्य बरसात की तुलना में 95 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, 1 जून से लेकर 14 सितंबर तक मानसून के दौरान कुल बरसात 647.4 मिलीमीटर हुई है।
जबकि सामान्य बारिश का औसत 598.8 मिलीमीटर है। अभी तक सीजन में 8 फीसदी अधिक बरसात हुई है।
अब बरसात में आएगी कमी
लखनऊ समेत राज्य में फिलहाल बारिश का कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से राज्य में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ने जा रही हैं।
प्रदेश भर में बारिश में भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा। बारिश में थोड़ी आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस थोड़ी राहत के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आती जाएगी। फिलहाल राज्य में इस मानसून सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य बना हुआ है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


