यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट: काशी-सहारनपुर में तेज बारिश, फर्रुखाबाद के 36 गांव में बाढ़; नावें चल रहीं - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Uttar Pradesh Weather | Heavy Rain Forecast In Southern Districts LIVEयूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट:काशी-सहारनपुर में तेज बारिश, फर्रुखाबाद के 36 गांव में बाढ़; नाव…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Uttar Pradesh Weather | Heavy Rain Forecast In Southern Districts
LIVEयूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट:काशी-सहारनपुर में तेज बारिश, फर्रुखाबाद के 36 गांव में बाढ़; नावें चल रहीं
- कॉपी लिंक
यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। ललितपुर और महोबा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार रात वाराणसी में झमाझम बारिश हुई। सहारनपुर में सोमवार सुबह 5.16 बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
वहीं मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग डूब गया है। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा लगा रहे हैं।
कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं।
फर्रुखाबाद में 36 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बिजनौर में पिछले 11 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। 12 गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। दोनों की जिलों के ग्रामीण इलाकों में नावें चल रही हैं।
बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से करीब 20% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश में 423.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 337.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, सभी जिलों में बारिश एक जैसी नहीं हुई है।
- संभल में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। यहां औसतन 377.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 642.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से करीब 70% अधिक है।
- दूसरी ओर भदोही में काफी कम बारिश हुई है। यहां 445.6 मिमी बारिश का अनुमान था, लेकिन केवल 139.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में सोमवार सुबह 5.16 बजे तेज बारिश जारी है। बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की उम्मीद है। 11 अगस्त को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में रात करीब 12 बजे तेज बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैराहुल टॉप मीम्स को खटाखट हथियार बना रहे: BJP के चौधरी जी की चौधराहट कायम, DM साहब चला रहे फावड़ा
- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया
- भास्कर एक्सक्लूसिवबृजभूषण यौन उत्पीड़न केस में क्यों बरी हुए?: कोर्ट ने पूछा- घटना हुई तो दोबारा मिलने क्यों गईं? ऐसे दावे टिक नहीं सके
- सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई: महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी तिरंगा लेकर पैदल निकले; मंत्री बोले- अखिलेश ने राहुल की बेइज्जती कराई; रॉड घोंपकर युवक की हत्या; कुत्तों को लगेगी माइक्रो चिप - Uttar Pradesh News

लखनऊ में CM योगी ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 25-30 हजार युवाओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Lucknow News: बस दुर्घटनाओं में लखनऊ के तीन समेत 47 घायल


