यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी तिरंगा लेकर पैदल निकले; मंत्री बोले- अखिलेश ने राहुल की बेइज्जती कराई; रॉड घोंपकर युवक की हत्या; कुत्तों को लगेगी माइक्रो चिप - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Evening Bulletin; CM Yogi Tiranga Yatra | Yamuna Ganga Saryu Flood Bulandshahr Minor Rape Accused Encounter यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी तिरंगा लेकर पैदल निकले; मंत्री बोले- अख…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Evening Bulletin; CM Yogi Tiranga Yatra | Yamuna Ganga Saryu Flood Bulandshahr Minor Rape Accused Encounter
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी तिरंगा लेकर पैदल निकले; मंत्री बोले- अखिलेश ने राहुल की बेइज्जती कराई; रॉड घोंपकर युवक की हत्या; कुत्तों को लगेगी माइक्रो चिप
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में लगातार मानसूनी बारिश से 48 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1- योगी, केशव, ब्रजेश तिरंगा लेकर पैदल चले; बच्चे 101 फीट का तिरंगा लेकर निकले
लखनऊ में रविवार को सीएम आवास से विधानभवन तक तिरंगा यात्रा निकली। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तिरंगा लेकर पैदल चले। अपर्णा यादव और पूजा पाल भी शामिल हुईं। बच्चे 101 फीट का तिरंगा लेकर निकले। बच्चों संग योगी ने सेल्फी भी ली। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगते रहे। पूरी खबर पढ़ें
2- यूपी की नदियां खतरे के निशान के पास, 48 गांवों में बाढ़
मानसूनी बारिश से गंगा, यमुना और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के पास हैं। मथुरा में यमुना का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग डूब गया, एक फीट पानी में भक्त परिक्रमा कर रहे। कानपुर में ‘ब्रह्मा की खूंटी’ मंदिर की खूंटी डूबी तो काशी में गंगा आरती की जगह बदली। फर्रुखाबाद के 36 तो बिजनौर के 12 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पूरी खबर पढ़ें
3- बुलंदशहर में बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी ढेर, अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी
बुलंदशहर में 12 साल की स्कूली बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। रविवार तड़के पुलिस की जवाबी फायरिंग में पेट-सीने में गोली लगी थी। आरोपी मोनू जाटव ने बच्ची को घर के बाहर से उठाया था। रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। इसके बाद अर्धनग्न शव झाड़ियों में फेंक दिया था। CCTV से आरोपी पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें
4- मायावती का RSS चीफ पर पलटवार, बोलीं- आरक्षण छोड़ने की सलाह जातिवादी सोच
बसपा प्रमुख मायावती ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर रविवार को लिखा- “आरएसएस प्रमुख का हाल में फिर यह कहना कि आरक्षण का जानबूझकर राजनीतिकरण किया गया, जिससे समाज में कड़वाहट पैदा हुई और आरक्षण के लाभार्थियों को स्वेच्छा से इसका लाभ छोड़ देना चाहिए, वास्तव में इनकी जातिवादी सोच है।
5- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 6 दिसंबर को कारसेवा, मथुरा में संतों का ऐलान
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को प्रस्तावित कारसेवा स्थगित कर दी गई। अब 6 दिसंबर को कारसेवा होगी। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने शनिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा और सावन को देखते हुए इसे टाला गया है, क्योंकि इससे माहौल बिगड़ सकता है। हालांकि, रविवार सुबह आश्रम में मंदिर निर्माण की गुलाबी पत्थर की शिलाओं का हवन-पूजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें
अब अहम 8 खबरें...
6- अजय राय बोले- राहुल को सुनने 1.5-2 लाख युवा पहुंचे थे; मंत्री राजभर बोले- बेइज्जती करा दी
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद में कम भीड़ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा गुमराह कर रही है। डेढ़ से दो लाख युवा पहुंचे थे। उधर, मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर तंज कसा- आपके बड़े भाई राहुल गांधी को लगा आप अपने युवा गुंडों को भेज देंगे तो 20-25 हजार की भीड़ इकट्ठा हो जाएगी लेकिन 5 हजार भी नहीं जुटा पाए। बेइज्जती करा दी। पूरी खबर पढ़ें
7- बीमार पति को पीठ पर लादकर कांवड़ यात्रा, हापुड़ में डीएम-एसपी ने फूल बरसाए
कांवड़ यात्रा में कहीं ‘आदि योगी’, तो कहीं ‘कांतारा’ थीम की कांवड़ है। सहारनपुर में रजनी ने पति निशु की मौत के बाद उनकी तस्वीर वाली कांवड़ उठाई। हापुड़ में डीएम और एसपी ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। बरेली में मुस्लिमों ने फूल बरसाए। प्रशासन ने कांवड़ विलेज बनाया। मेरठ में एक महिला बीमार पति को पीठ पर लादकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें
8- भाजपा विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला का दावा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया
सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर दिल्ली में रेप की कोशिश की FIR दर्ज है। विधायक ने कहा- मैं महिला को जानता तक नहीं। उसके पति ने भाई को IAS बताकर मिलवाया था। मैंने लखनऊ में महिला और पति पर जालसाजी की कोशिश का केस कराया था। उधर, महिला ने सबूत दिखाकर दावा किया कि कार पर 'पास' लगवाया, PhD फीस की सिफारिश की। पूरी खबर पढ़ें
9- आगरा में एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत, REEL बना रहा था
आगरा में एयरगन की गोली से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। शनिवार शाम को छात्र ट्यूशन पढ़ने एक निर्माणाधीन मकान में गया था। वहां पर एयरगन रखी हुईं थीं। छात्र और उसके दोस्त एयरगन से रील बनाने लगे। तभी दोस्त से गन का ट्रिगर दब गया। गोली छात्र के प्राइवेट पार्ट में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घरवाले अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर बचा न सके। पूरी खबर पढ़ें
10- फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, आगरा से 15 राज्य के 3 हजार लोगों को ठगा
आगरा में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। गैंग ने सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 राज्यों के 3 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी कंपनी के नाम से विज्ञापन देकर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया जाता था। पुलिस टीम ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक और दो युवतियां हैं। पूरी खबर पढ़ें
11- लखनऊ में युवक के पेट में रॉड घोंपकर मार डाला, दोस्त ने मां की पायल बेची तो कहा- घर में बता दूंगा
लखनऊ में युवक की पेट में रॉड घुसाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त सुमित ने अपनी मां की पायल बेच दी थी। शुभम को पता चला तो उसने घरवालों को बताने की बात कही। सुमित ने कहा- जब जिंदा रहेगा, तब तो बताएगा। इसके बाद पिता के साथ मिलकर शुभम पर हमला कर दिया। मां का आरोप है कि दोनों शुभम को घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह लाश मिली। पूरी खबर पढ़ें
12- बदायूं में DJ ट्रॉली में उतरा करंट, एक की मौत, डांस कर रहे 7 झुलसे
बदायूं में डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, ट्रॉली पर लगे लाउडस्पीकर और लाइटिंग के लिए उसको एक जनरेटर से जोड़ा गया था। अचानक ट्रॉली में करंट दौड़ गया। तेज धमाके के साथ आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पूरी खबर पढ़ें
13- झांसी में एंबुलेंस ने 5 साल के इकलौते बेटे को रौंदा, पिता के सामने हादसा
झांसी में रविवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने 5 साल के इकलौते बेटे को रौंद दिया। टक्कर से बच्चा करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह बड़ी बहन के साथ कोचिंग गया था। पिता दोनों को घर ला रहे थे। हाईवे पार करते समय बच्चा आगे निकल गया, तभी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है...
14- आवारा कुत्तों पर लगेगी माइक्रोचिप, पता चलेगा कौन कितना आक्रामक
गोरखपुर में आवारा कुत्तों के शरीर पर माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इससे आवारा कुत्तों की संख्या, उनकी आक्रामकता के रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे। यह पता लग सकेगा कि कौन कुत्ता कितना आक्रामक है। साथ ही इन कुत्तों की नसबंदी, रैबीज टीका, उनके स्वास्थ्य की स्थितियों का भी डिजिटल डेटा आसानी से मिल सकेगा। नगर निगम इसके लिए कंपनी को टेंडर देने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या रहेगा खास
15- डीएलएड की काउंसलिंग शुरू होगी
10 अगस्त से यूपी डीएलएड (DElEd) की काउंसलिंग शुरू होगी। स्टेट रैंक लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थी कॉलेजों की चॉयस फिलिंग कर सकेंगे।
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट: काशी-सहारनपुर में तेज बारिश, फर्रुखाबाद के 36 गांव में बाढ़; नावें चल रहीं - Varanasi News

लखनऊ में CM योगी ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 25-30 हजार युवाओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Lucknow News: बस दुर्घटनाओं में लखनऊ के तीन समेत 47 घायल


