गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण - cm yogi adityanath inaugurates green city madhopur dam 2 lane road built at a cost of 70 crore
गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 69.58 करोड़ की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क स्थानीय…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 69.58 करोड़ की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क स्थानीय लोगों के साथ-साथ न ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी ने ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क का लोकार्पण किया
- 69.58 करोड़ की लागत से 1.80 किमी लंबी सड़क बनी
- सड़क से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एक महीने के भीतर सड़क से जुड़ी तीसरी बड़ी परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकार्पण किया। ग्रीन सिटी- माधोपुर बांध को जनता को समर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलता हुआ गोरखपुर अब दिख रहा है।
ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क न सिर्फ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है वरन नेपाल, लखनऊ, वाराणसी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि स्थानों की ओर जाने वालों को शहर के रास्ते से गुजरने से भी मुक्ति दिलाता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सड़क पर पहुंचकर फीता काटा और कुछ दूर चले। नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में हाथी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
69.58 करोड़ से बनी है सड़क
1.80 किमी की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- दो ने कराया है। सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण भी कराया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी

यूपी के शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना का इंतजार खत्म, 73 हजार से ज्यादा नए घरों को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में इस महीने 60 से अधिक महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा संभव है


