होमक्राइमहोटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता: पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस, जमकर हंगामा - Lucknow News
क्राइम

होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता: पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस, जमकर हंगामा - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Hotel Controversy | Executive Engineer Caught With Woman; Raid होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता:पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस, जमकर…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता:  पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस, जमकर हंगामा - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Hotel Controversy | Executive Engineer Caught With Woman; Raid

होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता:पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस, जमकर हंगामा

- कॉपी लिंक

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के होटल कॉन्टिनेंटल, गोमतीनगर में एक महिला के साथ होने का वीडियो सामने आया है। महिला के पति ने होटल में पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस बुलाई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक, महिला पहले बांदा में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में उदय प्रताप का गोंडा ट्रांसफर हो गया।

देखिए 2 तस्वीरें…

महिला को लखनऊ बुलाने का आरोप

बताया जा रहा है कि उदय प्रताप ने महिला को लखनऊ बुलाया। इसके बाद वह खुद गोंडा से लखनऊ पहुंचे। दोनों होटल कॉन्टिनेंटल के कमरे में मौजदू थे। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह होटल पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम होटल पहुंची और अधिशासी अभियंता व महिला से पूछताछ की। इस दौरान होटल में हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मामले में गोमतीनगर पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

अधिशासी अभियंता बोले- वीडियो पुराना है

अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने कहा कि बांदा में तैनाती के दौरान लखनऊ में उनका एक प्रेजेंटेशन था। उसमें मदद के लिए वह अपनी कंप्यूटर ऑपरेटर को साथ लेकर आए थे। वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

विभागीय जांच शुरू हुई

वीडियो सामने आने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जांच में यह देखा जा रहा है कि महिला को लखनऊ बुलाने की वजह क्या थी और होटल में दोनों की मौजूदगी किन परिस्थितियों में हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें