प्रयागराज में वर्षा का दौर अभी नहीं थमेगा, अगले 7 दिन छाए रहेंगे बादल; रुक-रुककर होगी झमाझम तो कभी रिमझिम - prayagraj monsoon active rain forecast for next 7 days
प्रयागराज में वर्षा का दौर अभी नहीं थमेगा, अगले 7 दिन छाए रहेंगे बादल; रुक-रुककर होगी झमाझम तो कभी रिमझिम प्रयागराज में मानसून सक्रिय है और पिछले 24 घंटों में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे उमस से राहत मिली है। मौसम…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में वर्षा का दौर अभी नहीं थमेगा, अगले 7 दिन छाए रहेंगे बादल; रुक-रुककर होगी झमाझम तो कभी रिमझिम
प्रयागराज में मानसून सक्रिय है और पिछले 24 घंटों में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक रुक-रुककर बारिश और बादलों के छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य रहेगा।
HighLights
- संगम नगरी समेत आसपास के जिलों में सक्रिय है मानसून
- बीते 24 घंटों में शहर में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन मास की शुरुआत से ही संगम नगरी में सक्रिय मानसून अभी कई दिन और बारिश जारी रखेगा। 22 अगस्त की रात हुई बारिश के बाद आज सुबह भी झमाझम बरसात हुई। बीते 24 घंटों में शहर में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने से उमस से भी राहत मिली। सुबह के समय वातावरण में नमी चरम पर रही और सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
गर्मी का असर काफी कम हुआ
आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से महज 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादलों की मौजूदगी और रुक-रुककर बारिश के चलते गर्मी का असर काफी कम रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
कल कितना रहेगा तापमान, क्या बारिश होगी?
कल यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोनों दिनों में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो दौर में बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 26 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा।
29 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि इन दिनों भी बादलों और रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, लेकिन बारिश ने उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी: 34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार - Gorakhpur News

वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान - dont let the humidity and heat in varanasi and purvanchal trouble you the clouds are set to surprise you

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त ज़मीन से टकराया था विमान का टेल, इंडिगो फ्लाइट ग्राउंडेड


