यूपी: छुट्टी के दिन प्राइमरी स्कूल में घुसकर बनाया मलबे का वीडियो, बीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर
यूपी: छुट्टी के दिन प्राइमरी स्कूल में घुसकर बनाया मलबे का वीडियो, बीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर युवक ने 16 अगस्त को छुट्टी के दिन स्कूल में घुसकर वीडियो बनाया। उसने स्कूल के एक कोने में पड़े मलबे का वीडियो बनाया। बीईओ ने पुल…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी: छुट्टी के दिन प्राइमरी स्कूल में घुसकर बनाया मलबे का वीडियो, बीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर
युवक ने 16 अगस्त को छुट्टी के दिन स्कूल में घुसकर वीडियो बनाया। उसने स्कूल के एक कोने में पड़े मलबे का वीडियो बनाया। बीईओ ने पुलिस से शिकायत में कहा कि यह मलबा निष्प्रयोज्य हो चुके भवन के ध्वस्तीकरण का था जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही थी। युवक ने विभाग की छवि धूमिल करने के लिए वीडियो बनाया।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में छुट्टी के दिन एक परिषदीय स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक ने स्कूल में घुसकर निष्प्रयोज्य मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश बताया है। रविवार देर रात दी गई तहरीर में बीईओ ने शिकायत की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बीईओ ने अपनी शिकायत में कहा है कि 16 अगस्त रविवार को अवकाश के दिन प्राथमिक विद्यालय डमरभिस्वा स्कूल का ताला बन्द था। बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिये ही विद्यालय की चहारदीवारी को फांद कर एक युवक अनाधिकृत रुप से विद्यालय परिसर में घुस गया। उसने विद्यालय परिसर के एक कोने में पड़े मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और भ्रम फैलाकर विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की। बीईओ ने बताया कि यह मलबा पूर्व से निष्प्रयोज्य भवन का जिसकी नियमानुसार नीलामी कर ध्वस्तीकरण कराया गया था का था। भवन के ध्वस्तीकरण का कुछ मलवा विद्यालय कैंपस के एक कोने पर पड़ा हुआ था।
इस मलबे को हटाने के लिए स्कूल की ओर से कार्यवाही की जा रही थी। मलबे को अब पूरी तरह से हटा भी दिया गया है। स्कूल में अनधिकृत रूप से घुसे इसी मलबे का युवक ने वीडियो बनाया। बीईओ ने उस पर विभाग की छवि धूमिल करने की नीयत से यह वीडियो बनाने का काम किया। उसने सोशल मीडिया के जरिए मिथ्या दुष्प्रचारित किया। बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डमरभिस्वा कायाकल्प योजना के अन्तर्गत संतृप्त है। बीईओ विनयशील मिश्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने वीडियो बना कर विद्यालय और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में रजत सिंह पुत्र और पता अज्ञात के नाम पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
स्कूलों के भ्रामक वीडियो पर सीएम योगी ने जताई थी नाराजगी
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्कूल-कॉलेजों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने निर्देश दिए कि गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने मिड-डे मील, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय और कक्षाओं की स्थिति की स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने स्कूलों में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट - cm yogi slams on pda told rajya sabha results show 8020 fight in up politics

गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथियों का इंतजार बढ़ा, गंगा प्रसाद को साथी के लिए करना होगा और इंतजार - gorakhpur zoo new elephants delayed ganga prasad awaits partner

सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को पकड़ा; मोबाइल की लोकेशन से पहुंची टीम, नेटवर्क की करेगी जांच - durg-bhilai News


