होमखेलयूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 7 सीनियर नेताओं को दी ये जिम्मेदारी
खेल

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 7 सीनियर नेताओं को दी ये जिम्मेदारी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 7 सीनियर नेताओं को दी ये जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया से बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए खास रणनीति. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 20, 2026 at 8:…

ETV Bharat के अनुसार20 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 7 सीनियर नेताओं को दी ये जिम्मेदारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 7 सीनियर नेताओं को दी ये जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया से बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए खास रणनीति.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 20, 2026 at 8:03 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने मीडिया से बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए सीनियर स्तर के सात पदाधिकारी को नियुक्त किया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा की तरफ से उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर इन सात पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. यह सभी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करेंगे और मीडिया से संबंधित गतिविधियों को लेकर सामंजस्य स्थापित करेंगे.

अभय दुबे को बड़ी जिम्मेदारी: कांग्रेस के जिन सात पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टी के साथ ही मीडिया से बेहतर तालमेल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें अभय दुबे को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. उनके अधीन छह कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है. ऑर्डिनेटर डॉ रतनलाल, कोऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज, कोऑर्डिनेटर टीना कर्मवीर, कोऑर्डिनेटर संजय चोकर, कोऑर्डिनेटर विवेक कॉर्ड और कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सुधांशु यादव को नियुक्त किया गया है.

नेशनल कोऑर्डिनेटर पवन खेड़ा के नेतृत्व में इन सभी छह कोऑर्डिनेटर की टीम काम करेगी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को सुझाव देगी, साथ ही मीडिया के साथ बेहतर तालमेल हो इसका प्रयास करेगी. वर्तमान में अभय दुबे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. सोशल मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर सुप्रिया श्रीनेत देख रही हैं, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की हेड सोनिया सिंह हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में वैसे तो आधिकारिक तौर पर कोई प्रदेश कार्यकारिणी नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर जिन नेताओं को मीडिया से संपर्क करने के लिए नियुक्त किया गया है वही मीडिया से ताल्लुक रखते हैं. आधिकारिक तौर पर कार्यकारिणी न आने के चलते मीडिया पर्सन दिन निश्चित होने के बावजूद कार्यालय नहीं आते हैं, लेकिन अब यूपी विधानसभा चुनाव करीब हैz ऐसे में कांग्रेस पार्टी एक्टिव हो गई है. अब राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के लिए की है, जिससे अब मीडिया से यह सभी पदाधिकारी बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ेंः "ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना लक्ष्य"; मैरीकॉम के कोच छोटे लाल यादव बोले- "सबके सपोर्ट से हम इतना अच्छा परफाॅर्म कर रहे हैं"

ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आखिर क्यों उत्सुक हैं जापानी कंपनियां? जानिए बड़े कारण

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें