यूपी के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट: प्रयागराज में बारिश से रेलवे ट्रैक डूबे, 3 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, 6 जिलों में स्कूल बंद - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video LIVEयूपी के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट:प्रयाग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video
LIVEयूपी के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट:प्रयागराज में बारिश से रेलवे ट्रैक डूबे, 3 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, 6 जिलों में स्कूल बंद
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। लखनऊ में लगातार 3 दिन बारिश हुई। चौथे दिन बुधवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर और मिर्जापुर में कक्ष
मंगलवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ समेत 60 शहरों में बारिश हुई। प्रयागराज में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक डूब गए। बारिश का पानी घरों में घुस गया।
जलभराव के कारण कई जज और वकीलों को हाईकोर्ट पहुंचने में देरी हुई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को तलब किया। कोर्ट ने पूछा- जलभराव रोकने के लिए क्या योजना है। नगर विकास विभाग के सचिव से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है।
प्रयागराज के मड़ोका गांव में मंगलवार की रात बारिश के कारण एक तीन मंजिला मकान ढह गया। हालांकि मकान गिरने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
प्रदेश में 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी घरों में घुसने लगा है। दारागंज में बक्शी बांध के पास खड़ी कार गंगा में डूब गई। क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। कानपुर और उन्नाव में गंगा के तटीय इलाके जलमग्न हो गए। 500 से ज्यादा घरों में पानी भरने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं।
वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थलों तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते अंतिम संस्कार सीढ़ियों के ऊपरी हिस्से में कराया जा रहा है। चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
हवा में कम दबाव का क्षेत्र बनने, मानसून ट्रफ रेखा के उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून सक्रिय हो गया है। 19 से 23 अगस्त के दौरान मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आएगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के सिस्टम के असर से बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।
आज कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी - kanpur headmistress suspended 3 teachers pay halted

बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! सड़कों पर यातायात ठप, तस्वीरों में देखें हालात

उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान के ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी की है


