होमदेश-दुनियालखनऊ में सुबह से निकली धूप, उमस ने बढ़ाई गर्मी: मानसून में 659.1 मिलीमीटर बरसात, मानसून की बारिश का आंकड़ा 2% अधिक - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में सुबह से निकली धूप, उमस ने बढ़ाई गर्मी: मानसून में 659.1 मिलीमीटर बरसात, मानसून की बारिश का आंकड़ा 2% अधिक - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Humidity Continues, Monsoon Rainfall Report लखनऊ में सुबह से निकली धूप, उमस ने बढ़ाई गर्मी:मानसून में 659.1 मिलीमीटर बरसात, मानसून की बारिश का आंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
लखनऊ में सुबह से निकली धूप, उमस ने बढ़ाई गर्मी:  मानसून में 659.1 मिलीमीटर बरसात, मानसून की बारिश का आंकड़ा 2% अधिक - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Humidity Continues, Monsoon Rainfall Report

लखनऊ में सुबह से निकली धूप, उमस ने बढ़ाई गर्मी:मानसून में 659.1 मिलीमीटर बरसात, मानसून की बारिश का आंकड़ा 2% अधिक

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ में 1 जून से लेकर 21 सितंबर तक 659.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बरसात का औसत 649.2 मिलीमीटर है। फिलहाल लखनऊ में अधिक बरसात का आंकड़ा घटकर 2 फीसदी पर पहुंच गया है।

जबकि लखनऊ में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। इसका कारण अगस्त में 330 मिलीमीटर की अच्छी बारिश थी। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 57 फीसदी दर्ज किया गया।

देखिए 3 तस्वीरें…

24 सितंबर को बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी मजबूत मौसम प्रणाली के न होने से मानसून की बारिश में भारी कमी आई है। राज्य में अब तक औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग सूखा हो चुका है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों के भीतर वहां से मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

हालांकि, राहत और बारिश का एक नया दौर जल्द शुरू होने वाला है। मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा, जो 24 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों तक पहुंच जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें