वाराणसी की टीम 65वें सुब्रतो कप फुटबाल के लिए तैयार: आज दिल्ली के लिए होगी रवाना, उत्तर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Football Team Represents UP At 65th Subroto Cup In Delhi वाराणसी की टीम 65वें सुब्रतो कप फुटबाल के लिए तैयार:आज दिल्ली के लिए होगी रवाना, उत्तर प्रदेश का करेगी प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Football Team Represents UP At 65th Subroto Cup In Delhi
वाराणसी की टीम 65वें सुब्रतो कप फुटबाल के लिए तैयार:आज दिल्ली के लिए होगी रवाना, उत्तर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व
- कॉपी लिंक
वाराणसी के विकास इंटर कालेज की फ़ुटबाल टीम आज दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम दिल्ली में आयोजित 65वें सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-17 वर्ग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 सितंबर को दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम होगा।
इसके पहले विकास इंटर कालेज में 15 दिन का यूपी टीम का ट्रेनिंग शिविर लगाया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खेल में फुटबाल की पासिंग, पेनाल्टी कार्नर, कार्नर और चिप शॉट से पेनाल्टी का गुर कोच इंटरनेशनल प्लेयर राशीद अनवर से सीखा।
शिविर में खिलाड़ियों को कोच रशीद अनवर ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, पासिंग, गोल करने की क्षमता, फिटनेस और मैच की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।
चिप शॉट से थ्रू पास तक पर जोर
प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को मैच की छोटी-छोटी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कोच राशिद अनवर ने बताया- विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर चिप शॉट कब और किस स्थिति में लगाना है। इसका विशेष अभ्यास कराया गया। इसके अलावा साइड पास और थ्रू पास के दौरान गेंद की गति, दिशा और समय का ध्यान रखने की तकनीक भी सिखाई गई।
पेनाल्टी पर विशेष ध्यान
कोच ने बताया- मैच के दौरान अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है। तो पेनल्टी शूटआउट भी निर्णायक हो सकता है। इसे देखते हुए खिलाड़ियों को पेनल्टी शूट लेने की तकनीक के साथ मानसिक रूप से दबाव संभालने का भी अभ्यास कराया गया। टीम प्रबंधन ने संभावित पेनल्टी शूटआउट के लिए खिलाड़ियों की भूमिका और क्रम पर भी तैयारी की है।
वाराणसी के खिलाड़ियों पर नजर
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। 15 दिन के शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास के साथ टीम गेम पर भी विशेष ध्यान दिया। अब टीम दिल्ली में अपने प्रदर्शन को लेकर तैयार है।
विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत की है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ी दिल्ली में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और उत्तर प्रदेश के साथ वाराणसी का नाम भी रोशन करें।
- अहमदाबाद-दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन: वाराणसी होकर गुजरेगी, त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत मिलेगी
- चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो, झरने की तरह बहा पानी: लखीमपुर में पेड़ नदी में समाया, भदोही में अजगर निकला; 19 जिलों में अलर्ट
- गणेश चतुर्थी कल, काशी के ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा विधि-मुहूर्त: दोपहर 1.30 बजे तक मूर्ति स्थापना; इस दिन चांद न देखें
- विश्वेश्वर के शहर में पूजे जाएंगे प्रथमेश: प्लास्टर ऑफ पेरिस से बन कर तैयार हुई प्रतिमा, काशी में कारीगर बोले- महंगाई से हाथ तंग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


