यूपी में 11 MLC सीटों के चुनाव से पहले BJP का मेगा प्लान तैयार, मतदाता सूची से बूथ तक संभालेंगे पन्ना प्रमुख, जानें क्या है रणनीति
11 MLC सीटों के चुनाव से पहले BJP का मेगा प्लान तैयार, मतदाता सूची से बूथ तक संभालेंगे पन्ना प्रमुख, जानें क्या है रणनीति 11 सीटों पर अक्टूबर में होना है MLC चुनाव UP Politics: MLC चुनाव से पहले BJP की रणनीति में पन्ना प…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
11 MLC सीटों के चुनाव से पहले BJP का मेगा प्लान तैयार, मतदाता सूची से बूथ तक संभालेंगे पन्ना प्रमुख, जानें क्या है रणनीति
11 सीटों पर अक्टूबर में होना है MLC चुनाव
UP Politics: MLC चुनाव से पहले BJP की रणनीति में पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका. मतदाता संपर्क और बूथ प्रबंधन पर जोर देकर पार्टी जीत की तैयारी कर रही है. जानिए क्या है पूरी योजना.
UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विधान परिषद चुनाव को लेकर भी संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है. शनिवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में मतदाता संपर्क, बूथ प्रबंधन और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
11 सीटों पर अक्टूबर में होना है चुनाव
अक्टूबर में उत्तर प्रदेश की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव प्रस्तावित हैं. भाजपा ने इन चुनावों के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि तैयारियां केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं तक व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाया जाए.
मतदाता फॉर्म जल्द जमा कराने के निर्देश
बैठक में मतदाता फॉर्म को लेकर भी विशेष जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं के पास मौजूद फॉर्म जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. पार्टी ने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठकें करने और शिक्षक-स्नातक सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति भी बनाई.
पन्ना प्रमुखों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक में पन्ना प्रमुखों की भूमिका को भी अहम बताया गया. धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनावी क्षेत्र बड़ा है और समय सीमित है, ऐसे में जिले से लेकर मतदान केंद्र तक हर स्तर पर जिम्मेदारी स्पष्ट होनी चाहिए. उन्होंने मतदाता सूची को चुनावी रणनीति का आधार बताते हुए प्रत्येक पन्ने की समीक्षा और उसमें शामिल मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया.
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी
भाजपा की कोशिश अब चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक ले जाने की है. पन्ना प्रमुखों से अपने हिस्से के मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क रखने को कहा गया है, ताकि मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
अवध क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, चुनाव प्रभारी संजय राय, अवध क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी समेत जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के जरिए पार्टी ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में संगठनात्मक नेटवर्क को और सक्रिय करने पर जोर दिया. यह भी देखें: UP ELECTION 2027: पश्चिमी यूपी में BJP का ‘ऑपरेशन 71’ शुरू! अनुभवी नेताओं को मिली कमान, जातीय गणित पर भी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh Export Promotion Policy 2025-30: Key benefits, eligibility and how to apply - CNBC TV18

Uttar Pradesh Trident Of Technical Excellence | Outlook India

2027 Uttar Pradesh assembly polls: Amid seat-sharing speculation, Kharge-Akhilesh talks on cards


