लखनऊ में छाए काले बादल, कई इलाकों में बारिश: दिन में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सितंबर में अब तक 630 मिमी बरसा पानी - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Heavy Rain & Orange Alert Issued लखनऊ में छाए काले बादल, कई इलाकों में बारिश:दिन में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सितंबर में अब तक 630 मिमी बरसा पानी - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Heavy Rain & Orange Alert Issued
लखनऊ में छाए काले बादल, कई इलाकों में बारिश:दिन में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सितंबर में अब तक 630 मिमी बरसा पानी
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। कई इलाकों में बिजली कड़क रही है और कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 10 सितंबर तक लखनऊ में 630.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 578.9 मिमी होती है। यानी अब तक सामान्य से 51.4 मिमी ज्यादा बारिश हुई है।
अगस्त में ही 330 मिमी बारिश हुई। यह जून और जुलाई में हुई कुल बारिश से भी ज्यादा रही।
गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही है। दिन में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम की 4 तस्वीरें देखिए…
अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर
राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में इस सीजन मानसून का प्रदर्शन कुल मिलाकर सामान्य रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लखनऊ, बरेली और अंबिकापुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक फैली हुई है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर भी देखने को मिल रहा है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से अगले 2 दिनों तक पूर्वांचल में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मानसून ट्रफ की कमजोरी के कारण अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश थमी हुई है।
हालांकि, अगले 2 दिनों के बाद यहां बारिश की गतिविधियों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन किसी भारी या व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है। अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के गरजने चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


