गोरखपुर में रविवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की टाइमिंग और लिस्ट - gorakhpur power cut check affected areas timings sunday
गोरखपुर में रविवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की टाइमिंग और लिस्ट गोरखपुर में रविवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। पेड़ की डाल काटने, सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में रविवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें अपने इलाके की टाइमिंग और लिस्ट
गोरखपुर में रविवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। पेड़ की डाल काटने, सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
HighLights
- गोरखपुर में रविवार को कई फीडरों पर बिजली कटौती।
- पेड़ की डाल काटने व सड़क चौड़ीकरण मुख्य कारण।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पेड़ की डाल काटने के कारण बक्शीपुर व बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर, बक्शीपुर, कोतवाली, हट्टी स्थान, मान चौराहा, नसीराबाद, निजामपुर, ऊंचवा फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कटी रहेगी। यह जानकारी श्री गोरखनाथ खंड के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने दी। बताया कि साकेत नगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा कृष्णा नगर, फेज तीन व पत्रकारपुरम फीडर, दुर्गाबाड़ी का हनुमंत नगर फीडर, गीडा सेक्टर 13 का गीडा सेक्टर 15 फीडर, पादरी बाजार का पादरी बाजार व लक्ष्मीपुर फीडर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।
कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो अभियंता पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- 'भतीजी का नाम हटाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा', गोरखपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी को मिली धमकी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में नए सिक्स लेन ब्रिज को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां - prayagraj sixlane bridge opening soon traffic relief expected

जल्द नए लुक में नजर आएगा वाराणसी एयरपोर्ट, 2870 करोड़ रुपए से हो रहा कायाकल्प; मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं - varanasi airport to get new look with rs 2870 cr expansion

लखनऊ: इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश तक, यूपी के विकास की कहानी बताएंगे दिग्गज


