बास्केटबॉल : सभी 6 वर्गों के सेमीफाइनल में वाराणसी पहुंची
बास्केटबॉल : सभी 6 वर्गों के सेमीफाइनल में वाराणसी पहुंची वाराणसी की टीमों ने 70वीं उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में वाराणसी ने अलीगढ़…

सौजन्य से:- Hindustan
बास्केटबॉल : सभी 6 वर्गों के सेमीफाइनल में वाराणसी पहुंची
वाराणसी की टीमों ने 70वीं उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में वाराणसी ने अलीगढ़ और आगरा की टीमों को हराया, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 सभी श्रेणियों में जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने जोश और अनुशासन के साथ खेल दिखाया।
वाराणसी। गोरखपुर में 14 से 18 सितम्बर तक आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वाराणसी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 बालक में वाराणसी ने अलीगढ़ को 38-10 से हराया। अंडर-14 बालिका में वाराणसी ने अलीगढ़ को 26-05 से पराजित किया। अंडर-17 बालक में वाराणसी ने अलीगढ़ को 41-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-17 बालिका में वाराणसी ने आगरा को 38-08 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी ने अलीगढ़ को 40-12 से हराया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी ने आगरा को 24-10 से पराजित किया। इन मुकाबलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ-साथ मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन भी किया। सभी आयु वर्गों में टीमों के शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। वाराणसी के विभिन्न आयुवर्गो में प्रशिक्षक कार्तिक राम, दिवाकर सिंह, पूनम लता सिंह, जया सिंह एवं सोनू पांडेय हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


