एमपी में 6 महीने पुरानी सड़क बही, पुल डूबा: यूपी के 19 जिलों में बाढ़, वाराणसी की कॉलोनियां जलमग्न; उत्तरकाशी में हाईवे बंद, घरों में घुसा पानी
- Hindi News - National - Varanasi Ghats Submerged & Patna Flood Alert | Rain Update UP MP Bihar LIVEएमपी में 6 महीने पुरानी सड़क बही, पुल डूबा:यूपी के 19 जिलों में बाढ़, वाराणसी की कॉलोनियां जलमग्न; उत्तरकाशी में हाईवे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Varanasi Ghats Submerged & Patna Flood Alert | Rain Update UP MP Bihar
LIVEएमपी में 6 महीने पुरानी सड़क बही, पुल डूबा:यूपी के 19 जिलों में बाढ़, वाराणसी की कॉलोनियां जलमग्न; उत्तरकाशी में हाईवे बंद, घरों में घुसा पानी
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। सीधी में शनिवार को ₹104 करोड़ लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए। इनमें दो लोग बच गए। तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 92 गांवों की फसलें डूब गई हैं और 26 गांव टापू बन गए हैं। प्रभावित लोगों तक नाव और मोटर बोट के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से घाट और रिवर फ्रंट जलमग्न हैं।
वाराणसी में सभी 84 घाट जलमग्न हो चुके हैं। अस्सी घाट पर जहां दुकानें लगती थीं, वहां नावें चल रही हैं। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती अब छत पर कराई जा रही है। वरुणा नदी का पानी रिहाइशी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। कानपुर में गंगा के साथ-साथ पांडू नदी भी उफान पर है। इससे निचले इलाकों में बने घरों में 4 से 6 फीट तक पानी भर गया है।
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच उत्तरकाशी में शनिवार को लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद हो गया, जबकि जोशियाड़ा इलाके में बारिश का पानी घरों में घुस गया। प्रदेश में फिलहाल 80 सड़कें बंद हैं, इनमें नैनीताल की 15, चमोली और पिथौरागढ़ की 13-13 सड़कें शामिल हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…
देशभर में मौसम की तस्वीरें…
राज्यों में मौसम का हाल…
देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। मौसम खराब होने के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने खासकर ऊंचाई वाले इलाकों और नदियों, नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 92 गांवों की फसलें डूब गई हैं, जबकि 26 गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है। प्रभावित लोगों तक नाव और मोटर बोट से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दारागंज घाट की सीढ़ियां डूबने से सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है, जबकि बड़े हनुमान मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। वाराणसी के सभी 84 घाट जलमग्न हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून कमजोर पड़ने के बीच रविवार को 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, दक्षिण बिहार के बड़े हिस्से में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। पटना में अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश को लेकर स्थिति अलग-अलग रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून सुस्त पड़ने से बारिश का दौर कमजोर बना हुआ है। रविवार को मौसम विभाग ने 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मौसम विभाग ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बाकी जिलों में दिनभर मौसम साफ रहा।
बारिश कम होने से प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ गई है। शनिवार को 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35°C या उससे ज्यादा रहा। गंगानगर में सबसे ज्यादा 39.6°C तापमान दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़, कोटा, पिलानी, सीकर, चूरू और गंगानगर में तापमान सामान्य से करीब 3°C तक ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में रविवार को 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल शामिल हैं। वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
सीधी में करीब 6 महीने पहले बनी ₹104 करोड़ की सड़क का बड़ा हिस्सा तेज पानी के बहाव में बह गया। वहीं सतना के नागौद के ललचहा-इटमा नाले में बाइक समेत 3 लोग बह गए। बालेंद्र सिंह और दीपू पांडेय तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीसरा व्यक्ति लापता है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
24 अगस्त: ओडिशा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
25 अगस्त: ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
- कॉपी लिंक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: मथुरा में तैयारियों की समीक्षा, गन्ना मंत्री ने दी जानकारी - Mathura News

तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट - satua baba of varanasi has threat baba travels in a car worth 3 crore will receive a bulletproof jacket worth 10 lakh


