उत्तर प्रदेश से बदमाश बुलाकर विदिशा में करवाई लूट, 550 CCTV और 400 लोगों से हुई पूछताछ
उत्तर प्रदेश से बदमाश बुलाकर विदिशा में करवाई लूट, 550 CCTV और 400 लोगों से हुई पूछताछ विदिशा में 25 लाख से अधिक के लूटकांड का पर्दाफाश, ललितपुर के 3 और गंजबासौदा का एक शातिर आरोपी गिरफ्तार. रवि प्रजापति की रिपोर्ट. By E…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उत्तर प्रदेश से बदमाश बुलाकर विदिशा में करवाई लूट, 550 CCTV और 400 लोगों से हुई पूछताछ
विदिशा में 25 लाख से अधिक के लूटकांड का पर्दाफाश, ललितपुर के 3 और गंजबासौदा का एक शातिर आरोपी गिरफ्तार. रवि प्रजापति की रिपोर्ट.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 23, 2026 at 6:24 PM IST
विदिशा: शमशाबाद थाना क्षेत्र के पट्टन-पिपलधार मार्ग पर एक सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला और लूटकांड को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का विदिशा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 3 आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से और एक आरोपी गंजबासौदा का निगरानीशुदा बदमाश है. बदमाशों के कब्जे से 7.235 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना, 2 मोटरसाइकिलें और 3 अवैध देसी कट्टे बरामद किए गए हैं. जब्त किए गए सामान की कीमत 25,18,750 रुपये आंकी गई है.
गोलीबारी कर लूट ले गए थे सोना-चांदी
घटना 05 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है. विदिशा निवासी सराफा व्यापारी संजय सोनी अपने पुत्र यश सोनी के साथ हाट बाजार से मोटर साइकिल से लौट रहे थे. शमशाबाद क्षेत्र में पट्टन-पिपलधार के बीच शासकीय अस्पताल के पास घात लगाए 3 बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को गिरा दिया.
व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, जिससे संजय सोनी की बाएं हाथ की कलाई में गोली लगी और मोटर साइकिल से नीचे गिरते ही बदमाश गहनों और नकदी से भरा बैग लूटकर पिपलधार की ओर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर शमशाबाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था.
550 सीसीटीवी फुटेज और 400 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
एसपी रोहित काशवानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, "लूट की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी और एसडीओपी अमरेश बोहरे के नेतृत्व में 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. आईजी रुचिवर्धन मिश्र द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
फरियादी के पूरे रूट और आसपास के मार्गों पर 550 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 400 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई. साइबर सेल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाए गए. इसके बाद 4 आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी."
स्थानीय बदमाश ने की रेकी, यूपी से बुलाए शातिर अपराधी
एसपी रोहित काशवानी ने बताया, "वारदात का मुख्य सूत्रधार गंजबासौदा का स्थानीय निगरानी बदमाश टिंकू उर्फ मुकेश यादव था. जिसने व्यापारी के आने-जाने के पूरे रूट की रेकी की थी. रेकी के बाद उसने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के अपने सहयोगी बदमाशों को वारदात के लिए बुलाया. लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए थे और वहां से नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे. विदिशा पुलिस टीम ने यूपी के पीलीभीत की घुंघचाई थाना पुलिस के सहयोग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
7.235 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना जब्त
गिरफ्तार आरोपियों में गंजबासौदा का निगरानीशुदा बदमाश टिंकू उर्फ मुकेश यादव के साथ उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के कृष्णपाल उर्फ मंजले राजा बुंदेला, इंद्रपाल सिंह बुंदेला, कल्याण सिंह परमार शामिल हैं. इन सभी 4 आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बदमाशों के कब्जे से 7.235 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना, 2 मोटरसाइकिलें और 3 अवैध देसी कट्टे बरामद किए गए हैं. जब्त किए गए सामान की कीमत 25,18,750 रुपये आंकी गई है.
- सराफा व्यापारी पर फायरिंग कर 60 लाख का माल उड़ाया, लुटेरों पर 30 हजार का ईनाम, तलाश में 6 टीमें
- रतलाम में 7.5 करोड़ के सोने की लूट की झूठी कहानी, सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को किया गुमराह
पुलिस टीम सम्मानित, सराफा एसोसिएशन ने जताया आभार
इस अंधी लूट का महज कुछ ही दिनों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी रोहित काशवानी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. इसके अलावा विदिशा सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी एसपी रोहित काशवानी समेत पूरी टीम का आभार जताते हुए सम्मानित किया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रवि किशन समेत गोरखपुर के 3 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट: यूपी में 2027 चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी, 52 नेताओं को मिलेगा सुरक्षा कवच - Gorakhpur News

बसों में राखी पर फ्री सफर करेंगी महिलाएं, एक साथी को भी Free Entry, रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा

वाराणसी में 1.16 अरब के साइबर फ्रॉड में 4 गिरफ्तार: फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक अकाउंट, साइबर अपराधियों को देते थे डिटेल - Varanasi News


