होमशिक्षा-करियरसरकारी योजना: योगी सरकार किसानों के बच्चों को हर महीने दे रही 5000 रुपये, जानिए आप कैसे ले सकते हैं लाभ | Mint
शिक्षा-करियर

सरकारी योजना: योगी सरकार किसानों के बच्चों को हर महीने दे रही 5000 रुपये, जानिए आप कैसे ले सकते हैं लाभ | Mint

Anuj Shrivastava पब्लिश्ड8 Aug 2026, 12:25 PM IST UP Mukhyamantri Krishak Chhatravriti Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना चला रही है। इस योजना…

livemint.com के अनुसार8 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
सरकारी योजना: योगी सरकार किसानों के बच्चों को हर महीने दे रही 5000 रुपये, जानिए आप कैसे ले सकते हैं लाभ | Mint

सौजन्य से:- livemint.com

Anuj Shrivastava

पब्लिश्ड8 Aug 2026, 12:25 PM IST

UP Mukhyamantri Krishak Chhatravriti Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना चला रही है। इस योजना में छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 5000 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। पहले ये रकम 3000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5000 प्रति महीना कर दिया गया है।

यूपी सरकार इस योजना के जरिए किसान और खेतिहर मजदूर परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद मिल रही है। अगर आप भी किसान हैं और अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि हर किसान के बच्चे को सरकार मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति नहीं देती है। इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है।

- माता-पिता किसान या रजिस्टर्ड खेतिहर मजदूर होने चाहिए।

- विद्यार्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

- विद्यार्थी मेधावी और नियमित रूप से पढ़ाई करने वाला होना चाहिए।

- यूपी बोर्ड से 12वीं में कम से कम 70% अंक और CBSE/ICSE से 85% अंक होने चाहिए।

- PG की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 70% अंक होना जरूरी है।

- आधार कार्ड

- यूपी का निवास प्रमाण पत्र

- आय प्रमाण पत्र

- किसान होने का प्रमाण खतौनी

- खेतिहर मजदूर श्रम कार्ड

- शैक्षणिक दस्तावेज पिछली कक्षा की मार्कशीट

- बैंक पासबुक की कॉपी

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सिंपल है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

- सबसे पहले आप कैसे करें मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का आवेदन फॉर्म कॉलेज, संस्थान के प्रशासनिक कार्यालय से ले सकते हैं।

- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

- आधार, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट, किसान/मजदूर प्रमाण और बैंक पासबुक समेत जरूरी दस्तावेज लगाएं।

- फॉर्म को कॉलेज के प्रधानाचार्य या नोडल अधिकारी से सत्यापित करवाएं।

- सत्यापित फॉर्म को क्षेत्रीय मंडी परिषद कार्यालय या छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करें और रसीद जरूर लें।

Anuj Shrivastava

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

More

✕Wait for it…

Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें