होमक्राइमसीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे मेरठ, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल; CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी - cm yogo to shower flower petals on kanwariyas officials arrive to inspect security arrangements kanwar yatra
क्राइम

सीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे मेरठ, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल; CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी - cm yogo to shower flower petals on kanwariyas officials arrive to inspect security arrangements kanwar yatra

सीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे मेरठ, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल; CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार अतिरिक…

Jagran के अनुसार8 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
सीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे मेरठ, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल; CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी
 - cm yogo to shower flower petals on kanwariyas officials arrive to inspect security arrangements kanwar yatra

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे मेरठ, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल; CCTV से चप्पे-चप्पे की निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी के मेरठ आगमन पर सुरक्षा कड़ी।

- कांवड़ यात्रा के लिए तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात।

- एडीजी, डीआईजी और एनएसजी टीम ने सुरक्षा परखी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में आज कांवड़ यात्र पर पुष्प बरसाएंगे। वे कुछ देर में पहुंचने वाले हैं। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और मुंख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की तैयारी की है। तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने हेलीपैड से लेकर मंच तक सुरक्षा परखी है। एनएसजी की टीम ने भी मेरठ पहुंचकर अफसरों के साथ मीटिंग की। उसके बाद सीएम की सुरक्षा को लेकर कांवड़ मार्ग से लेकर मंच तक ड्यूटी लगाई गई।

कल देर शाम को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की रिहर्सल कराई गई। सीएम के पहुंचने के समय मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों को रोका जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो सकें।

डीआईजी ने एटीएस कमांडों के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर दिए दिशा निर्देश

एडीजी भानु भास्कर और एसएसपी अविनाश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर मंच तक की सुरक्षा परखी। एनएसजी की टीम भी मेरठ पहुंची और अफसरों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की। साथ ही गतवर्षों का प्लान भी चेक किया गया। सीएम के आगमन पर तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा में लगाए है, ताकि जाम के हालत न बन सकें।

सीएम की सुरक्षा को एनएसजी की टीम पहुंची, एडीजी और एसएसपी के संग की वार्ता

इससे पहले शुक्रवार को ही डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बेगमपुल से लेकर एटीएस कमांडों के साथ कांवड़ यात्रा का भ्रमण किया। उसके साथ ही कांवड़ यात्रा में लगे पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी चेक की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। डीआइजी ने बताया कि अच्छे से ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की पीठ भी थपथापाई है, इस दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें- छोटे भाई अबान के जनाजे को कंधा देने अतीक का बेटा अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

तीन हजार अतिरिक्त पुलिस वालों की ड्यूटी

ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि शहर के अंदर जाम न लगने दिया जाए। कांवड़ यात्रा की वजह से आमजन को भी कोई परेशानी न हो सकें। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी चूक न हो सकें। मुजफ्फरनगर पुलिस को भी इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने मेरठ आ सकते हैं सीएम, स्पेशल प्लान तैयार करने में जुटा जिला प्रशासन

आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम

मेरठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ,मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बागपत में कांवड़ यात्रा मार्ग सर्वेक्षण करेंगे। मेरठ में मेरठ-रूड़की हाईवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पूर्वान्ह 11.45 बजे शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर जर्मन हैंगर में तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें