Prayagraj : राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, शाम को छात्रों से करेंगे संवाद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
Prayagraj : राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, शाम को छात्रों से करेंगे संवाद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, आनंद भवन में विश्राम के बाद शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Prayagraj : राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, शाम को छात्रों से करेंगे संवाद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
Rahul Gandhi In Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, आनंद भवन में विश्राम के बाद शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद; बारिश को देखते हुए लगाया गया वाटरप्रूफ पंडाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज पहुंचे। वाहनों के लंबे काफिले के साथ राहुल गांधी आनंद भवन जाएंगे। यहां पर कुछ देर विश्राम करने के बाद उनका शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। नेता प्रतिपक्ष के प्रयागराज आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। उनका कार्यक्रम मेडिकल चौराहे के पास स्थित केपी ग्राउंड में आयोजित है। बारिश के मद्देनजर मैदान में विशाल वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। यहां पर कई दिनों से मैदान को दुरुस्त करने का कार्य दिन रात चल रहा है। ।
किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी। प्रशासन को समय से सूचना दे दी गई है और यह संवाद तय समय पर मजबूती से संपन्न होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, प्रवक्ता संजीव सिंह, हसीब अहमद, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय समेत शेखर बहुगुणा, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, सुधाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे प्रयागराज
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रयागराज पहुंचे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसबी श्रीनिवासन, यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज शालनी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत यूपी में कांग्रेस के सभी सांसद भी शामिल हैं।
आसपास के जिलों से बुलाई गई पुलिस फोर्स
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। केपी इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए कानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और भदोही समेत कई शहरों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग और यातायात संचालन को लेकर भी पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


