'उत्तर प्रदेश में स्कूल भी हो रहे चोरी': लखनऊ में संजय सिंह बोले- जौनपुर के 5 विद्यालय सिर्फ कागजों में, जमीन पर गायब - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Sanjay Singh Claims Missing Schools In Jaunpur | UP Government Controversy 'उत्तर प्रदेश में स्कूल भी हो रहे चोरी':लखनऊ में संजय सिंह बोले- जौनपुर के 5 विद्यालय सिर्फ कागज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Sanjay Singh Claims Missing Schools In Jaunpur | UP Government Controversy
'उत्तर प्रदेश में स्कूल भी हो रहे चोरी':लखनऊ में संजय सिंह बोले- जौनपुर के 5 विद्यालय सिर्फ कागजों में, जमीन पर गायब
- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जौनपुर के 5 प्राथमिक विद्यालय सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं। उनमें ढालगर टोला प्राथमिक विद्यालय, मिश्रीपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट गरदनअजानी प्राथमिक विद्यालय, उर्दू ब
संजय सिंह रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में इन स्कूलों का नाम और संचालन दर्ज है, लेकिन मौके पर इनकी बिल्डिंग का पता नहीं चलता है। स्कूलों में बच्चों की संख्या, शिक्षकों की मौजूदगी और वास्तविक संचालन तक की जानकारी स्पष्ट नहीं है।
संजय सिंह बोले- एफआईआर चोरों पर हो, वीडियो बनाने वालों पर नहीं
संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभागीय अधिकारी स्कूलों के मामले में एफआईआर की बात कर रहे हैं। अगर स्कूल चोरी हुए हैं, तो मुकदमा उन लोगों पर होना चाहिए जिन्होंने स्कूलों को गायब किया है। सच सामने लाने वाले उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्कूलों की जिम्मेदारी विकासखंड स्तर के अधिकारियों की होती है। इसलिए मामले की जांच कर संबंधित खंड विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जहां जिलाधिकारी की भूमिका सामने आए, वहां उनकी जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
संजय सिंह ने कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे
संजय सिंह ने कहा कि वह जौनपुर समेत तीन जिलों में लापता स्कूलों के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देंगे। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और धारा 156 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 1.16 अरब के साइबर फ्रॉड में 4 गिरफ्तार: फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक अकाउंट, साइबर अपराधियों को देते थे डिटेल - Varanasi News

संजय सिंह ने यूपी के 5 प्राइमरी स्कूलों को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख इनाम

यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO: अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था - Unnao News


