होमखेलकानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur
खेल

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां चावल में जहर…

Jagran के अनुसार4 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त
 - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां चावल में जहरीला रंग मिलाकर हल्दी बनाई जा रही थी। ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में मिलावटी हल्दी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा।

- चावल में जहरीला रंग मिलाकर हल्दी तैयार की जा रही थी।

- 5.86 लाख रुपये का मिलावटी स्टॉक जब्त, लाइसेंस निलंबित।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मिलावटी हल्दी का खेल चल रहा है। पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला फैक्ट्री में चावल में जहरीला लिक्विड कलर मिलाकर हल्दी तैयार की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मार 5.86 लाख का स्टाक जब्त कर लिया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को शहर में मिलावटी मसालों के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनकी स्थित एक मसाला निर्माण इकाई का राजफाश किया है। छापेमारी के दौरान पता चला कि चावल में हल्दी जैसे रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा है।

लाइसेंस निलंबित

जांच में मौके पर साबुत हल्दी नहीं मिली, जबकि परिसर में हल्दी का निर्माण चल रहा था। टीम ने छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ में 5.86 लाख रुपये के कीमत के स्टाक को जब्त कर लिया है। साथ ही इकाई के कार्य को प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

नहीं मिली साबुत हल्दी

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस्पात नगर, पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला निर्माण इकाई में छापेमारी की गई है। निरीक्षण के दौरान टीम को परिसर में हल्दी का निर्माण होता मिला, लेकिन वहां साबुत हल्दी उपलब्ध नहीं थी। जांच में पाया गया कि चावल को पीसकर उसमें हल्दी जैसे रंग मिलाए जा रहे थे और उससे हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था।

खबरें और भी

धनिया, मिर्च में भी मिलावट

परिसर में मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े, मिर्च में मिलाने के लिए रास्पबेरी रेड कलर तथा अन्य सामग्री भी भंडारित मिली। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके से हल्दी पाउडर, हल्दी में मिलाया जाने वाला लिक्विड कलर, चावल के टुकड़े, मिर्च पाउडर, मिर्च में मिलाए जाने वाले रंग और धनिया पाउडर सहित कुल छह नमूने संग्रहित किए हैं। इन नमूनों को खाद्य विश्लेषक के पास जांच के लिए भेजा जा रहा है।

जांच के बाद ही पता चलेगा कितना हानिकारक?

प्रयोगशाला रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि तैयार किए जा रहे मसाले खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं तथा उनमें किस प्रकार की मिलावट की गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने बताया कि जांच के दौरान मिली सामग्री से यह भी संकेत मिले हैं कि मसालों के निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल एवं रंगों की गुणवत्ता की भी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय वर्मा, उमाशंकर सिंह और रजनीश राय थे।

बरामद स्टाक किया गया जब्त

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर स्टाक भी जब्त किया गया। विभाग ने 77 बैग चावल के टुकड़े, जिनकी कीमत 1.54 लाख रुपये बताई है। ऐसे ही 42 बैग हल्दी पाउडर, की कीमत 4.20 लाख रुपये बताई गई है। 30 किलोग्राम पिसा धनिया (3,600 रुपये), 30 किलोग्राम मिर्च पाउडर (6,000 रुपये) और 20 किलोग्राम हल्दी अपमिश्रक (2,600 रुपये) कब्जे में लिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने जब्त किए गए स्टाक का कुल मूल्य 5,86,200 रुपये बताया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें