गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में "टेल इंपैक्ट"; 5 घंटे से ज्यादा देरी से हुआ रवाना, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पर पड़ा असर
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में "टेल इंपैक्ट"; 5 घंटे से ज्यादा देरी से हुआ रवाना, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पर पड़ा असर एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की तकनीकी या संचालन संबंधी समस्या नही…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में "टेल इंपैक्ट"; 5 घंटे से ज्यादा देरी से हुआ रवाना, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पर पड़ा असर
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की तकनीकी या संचालन संबंधी समस्या नहीं है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 11:02 PM IST
गोरखपुर : एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में "टेल इंपैक्ट" मिलने के बाद उसे ग्राउंड कर दिया गया. इसके चलते 19 अगस्त को गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब 5 घंटे 30 मिनट विलंब हुई. तकनीकी जांच के बाद विमान का संचालन रोक दिया गया, यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई.
एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बीते 19 अगस्त को इंडिगो की उड़ान दिल्ली से गोरखपुर पहुंची थी. विमान के गोरखपुर पहुंचने के बाद एयरलाइन ने विमान वीटी-आईएलआर में तकनीकी कारणों से टेल इंपैक्ट पाए जाने की सूचना दी, इसके बाद विमान को आगे की परिचालन से हटा दिया गया.
इस तकनीकी समस्या का सीधा असर उसी दिन गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली अगली फ्लाइट पर पड़ा. फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई. इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. स्थिति को संभालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तेजी दिखाते हुए वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की.
यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान स्नैक्स और भोजन उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए, जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया. एयरलाइंस के इस प्रयास से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली.
एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य और सुचारु है. एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की तकनीकी या संचालन संबंधी समस्या नहीं है. सभी फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन - varanasi local train mumbai style service to ease traffic

वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन - varanasi flight dispute passenger deboarded over deity photo

वाराणसी से शारजाह के लिए 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी दो उड़ानें, वर्तमान उड़ान के समय में भी बड़ा बदलाव - air india express to operate two flights from varanasi to sharjah starting october 25 major changes to current flight timings as well


