Basti News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर गड्ढों की भरमार, सफर बना जानलेवा
{"_id":"6ac009d8567deb159703b4ea","slug":"lucknow-gorakhpur-highway-is-full-of-potholes-making-the-journey-life-threatening-basti-news-c-207-1-bst1001-168361-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bast…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac009d8567deb159703b4ea","slug":"lucknow-gorakhpur-highway-is-full-of-potholes-making-the-journey-life-threatening-basti-news-c-207-1-bst1001-168361-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर गड्ढों की भरमार, सफर बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर गड्ढों की भरमार, सफर बना जानलेवा
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालक संभलकर चलें। तीन दिन की बारिश के बाद बस्ती से अयोध्या के बीच फोरलेन पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ है। हालात यह हैं कि हाईवे पर वाहनों की निर्धारित 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार घटकर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई है।
बुधवार को अचानक गड्ढे में पहिया जाने से एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर रुक गई। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था। इससे पहले बारिश के दौरान विक्रमजोत में गड्ढे के कारण एक बस पलट गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे। कांवड़ यात्रा से पहले जुलाई में हाईवे के गड्ढों की पैचिंग कराई गई थी, लेकिन ऊबड़-खाबड़ पैचिंग के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। हर्रैया से बस्ती के बीच सड़क को काफी हद तक दुरुस्त कर लिया गया था, लेकिन पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर फिर गड्ढे उभर आए हैं।
यात्री बोले, समतल हो हाईवे : हाईवे पर नियमित सफर करने वाले सचिन शुक्ल ने कहा कि फोरलेन मानक के अनुरूप समतल होना चाहिए। गड्ढों की पैचिंग स्थायी समाधान नहीं है। सड़क अधिक खराब होने पर उसका नवीनीकरण कराया जाना चाहिए। प्रमोद कुमार ने कहा कि यात्रियों से नियमित टोल लिया जाता है तो उन्हें बेहतर सड़क की सुविधा भी मिलनी चाहिए। खराब सड़क से वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन - varanasi local train mumbai style service to ease traffic

वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन - varanasi flight dispute passenger deboarded over deity photo

वाराणसी से शारजाह के लिए 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी दो उड़ानें, वर्तमान उड़ान के समय में भी बड़ा बदलाव - air india express to operate two flights from varanasi to sharjah starting october 25 major changes to current flight timings as well