यूपी में मानसून का टॉप गियर; 49 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल
यूपी में मानसून का टॉप गियर; 49 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल लखनऊ में रेन अलर्ट, कल आगरा सबसे गर्म जिला रहा, मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Septem…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी में मानसून का टॉप गियर; 49 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल
लखनऊ में रेन अलर्ट, कल आगरा सबसे गर्म जिला रहा, मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 11, 2026 at 10:19 AM IST
लखनऊ: यूपी लगातार बारिश का दौर जारी है. बता दें कि 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादा इलाकों में मौसम ड्राई रहा. 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में आगामी 48 घंटों तक बादल गरजने बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की सम्भावना है, उसके बाद इसमें उत्तरोत्तर कमी आने की सम्भावना है.
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 7.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 3.9 मिली मीटर के सापेक्ष 0.1 किलोमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 96% कम है.
कहां बादल गरजने-बिजली गिरने की चेतावनी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.
यूपी में बारिश का आंकड़ा हुआ सामान्य: प्रदेश में 1 जून से लेकर 10 सितंबर तक अनुमानित बारिश 658 मिलीमीटर के सापेक्ष 656 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य है.
लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, दिन में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
आगरा सबसे गर्म जिला: गुरुवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.
ये भी पढ़ें- यूपी में अब मानसून के तेवर पड़े ढीले, आज 20 जिलों में बारिश संग आंधी का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


