यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिलेगी
उत्तर प्रदेश में मानसून इन दिनों पूरी रह सक्रिय बना हुआ हैं और जमक बरस रहा है, मौसम विभाग ने आज 17 अगस्त सोमवार को भी प्रदेश के लगभग सभी 80 जिलों में गरज-चमक के साथ, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 25 जिलों में भारी से भारी होने की चेतावनी दी गई है जबकि 23 जिलों में भारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज रफ़्तार हवाएं भी चलेगी.
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से रह-रहकर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बीते 24 घंटों में भी लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. जिससे तापमान में कमी आई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगी. IMD ने पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर और पूर्वांचल में लगभग सभी स्थानों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.
यूपी में बारिश का दौर जारी
राजधानी लखनऊ में आज सुबह से घने काले बादल आसमान छाए दिख रहे हैं. अनेक जगहों पर तेज बारिश हो रही हैं. जबकि 13 km प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं. आज दिनभर यहां बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सीतापुर व आसपास के इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है.
इन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, फ़तेहपुर, कानपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, गाज़ीपुर और संत रविदास नगर में आज तेज गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, अमरोहा, अमेठी, कौशांबी, प्रयागराज, बलरामपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, चित्रकूट, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में आज मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा. औरैया, हमीरपुर, महोबा, बांदा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.
नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर में एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में कोई ख़ास अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

पुराने लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान


