होमक्राइमयूपी की बड़ी खबरें: चंदौली में वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, वनदरोगा समेत कई कर्मचारी घायल; पुलिस फोर्स तैनात - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी की बड़ी खबरें: चंदौली में वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, वनदरोगा समेत कई कर्मचारी घायल; पुलिस फोर्स तैनात - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव LIVEयूपी की…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 06:56 pm बजे
यूपी की बड़ी खबरें:  चंदौली में वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, वनदरोगा समेत कई कर्मचारी घायल; पुलिस फोर्स तैनात - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव

LIVEयूपी की बड़ी खबरें:चंदौली में वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, वनदरोगा समेत कई कर्मचारी घायल; पुलिस फोर्स तैनात

- कॉपी लिंक

चंदौली में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग और प्रशासन की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। फसल नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में वन दरोगा, वनरक्षक समेत तीन-चार लेखपाल घायल हो गए। एक दैनिक कर्मचारी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

विवाद करीब चार घंटे तक चला। सूचना पर सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने 18 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में सात थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। घटना बुधवार दोपहर 4 बजे की है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर चकरघट्टा का है। पढ़ें पूरी खबर…

बृजभूषण का लखनऊ में क्रेन से माला पहनाकर स्वागत, शहर में 100 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अच्छे आदमी हैं। उनका कोई दोष नहीं था। सिस्टम का दोष था। यह बातें उन्होंने बुधवार को लखनऊ में कहीं। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार लखनऊ पहुंचे।

100 गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में निकले। शहर में करीब 20 जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। क्रेन से माला पहनाई गई। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ हमारा घर है। हालांकि, उनके काफिले की वजह से शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई के ठिकानों पर छापेमारी, विजिलेंस को लखनऊ-गोंडा में 28 करोड़ की संपत्ति मिली

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बहराइच के पयागपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के भाई अजय कुमार श्रीवास्तव के लखनऊ-गोंडा के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम को करीब 28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति और निवेश का रिकार्ड मिला है।

अकेले लखनऊ के मिलेनिया रिजेन्सी होटल के निर्माण में करीब 15 करोड़ और साज-सज्जा में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होने की बात सामने आई है। पूर्व विधायक मुकेश कुमार श्रीवास्तव NRHM घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। उनके भाई अजय कुमार श्रीवास्तव NRHM घोटाले के आरोपी तत्कालीन CMO के कार्यालय लिपिक थे। पूरी खबर पढ़ें

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 7 सदस्यीय मीडिया टीम संभालेंगे अभय दुबे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब चुनावी रणनीति के तहत मीडिया मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है। AICC की ओर से जारी ऑफिस नोट में नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे को टीम की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अभय दुबे के साथ डॉ. रतन लाल को-कोऑर्डिनेटर और अब्बास हाफिज, टीना कर्मवीर, संजय छोकर, विवेक कोर्दे और डॉ. सुधांशु यादव को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। यह टीम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर चुनाव से जुड़ी मीडिया गतिविधियों का संचालन करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद का निर्माण अवैध घोषित, 15 दिन में मकान हटाने का आदेश; कोर्ट ने अपील खारिज की

संभल में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद से जुड़े संभल के मियां सराय फुलवार स्थित तीन मंजिला मकान को प्रशासन ने अवैध घोषित किया है। जिलाधिकारी कोर्ट ने निर्माण के खिलाफ दायर अपील को खारिज करते हुए उपजिलाधिकारी के ध्वस्तीकरण आदेश को बरकरार रखा है।

प्रशासन ने संबंधित पक्ष को आदेश प्राप्त होने की तारीख से 15 दिन के भीतर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसके लिए होने वाला खर्च संबंधित पक्ष से भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

रामपुर में नाले में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत, बेटे की मौत से सदमे में मां ने तेजाब पिया; हालत गंभीर

रामपुर के अजीतपुर में बुधवार दोपहर नाले में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां गहरे सदमे में आ गईं। उन्होंने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

मृतक बच्चे की पहचान जमीर खान के सात वर्षीय बेटे अमान के रूप में हुई है। अमान अजीतपुर स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र था। पढ़ें पूरी खबर…

मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को दी नई जिम्मेदारी, चुनाव आयोग से जुड़े काम भी संभालेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि विधानसभा स्तर पर प्रत्याशियों की घोषणा से विरोधी दलों में बेचैनी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आने वाले पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को चुनाव आयोग से जुड़े काम भी सौंपे हैं।

मायावती ने कहा- बसपा ने सर्वसमाज में खासतौर पर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने और उन्हें उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने इसे 2007 की तरह उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया। पढ़िए पूरी खबर…

ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला: कुर्मी समाज को लेकर घेरा, बोले- आपके इशारे पर गैर-यादव पिछड़ों को सताया जा रहा

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर कुर्मी समाज को लेकर निशाना साधा है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा से जुड़े लोग प्रदेश में गैर-यादव पिछड़ों, खासकर कुर्मी समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- अखिलेश यादव जी, आपको कुर्मी समाज से क्यों इतनी चिढ़ है भाई? उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे सपा ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने का ऐलान किया है, तब से पार्टी के समर्थकों का “जोश हाई” हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…

ब्रिटिश मौलाना से जुड़ी संस्था की जमीन का बैनामा निरस्त: संतकबीर नगर में 640 वर्गमीटर भूमि सरकार में निहित होगी

संतकबीरनगर में ब्रिटिश नागरिकता वाले मौलाना शमसुलहुदा खान की शैक्षिक संस्था के नाम खरीदी गई 640 वर्गमीटर कृषि भूमि का बैनामा निरस्त कर दिया गया है। एसडीएम कोर्ट ने इस जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है। जमीन पर किए गए निर्माण को भी सरकारी संपत्ति घोषित किया गया है।

अब राजस्व अभिलेखों से संस्था का नाम हटाकर राज्य सरकार का नाम दर्ज किया जाएगा। मामला 2 सितंबर 2014 को कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के नाम कराए गए जमीन के बैनामे से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…

अयोध्या में 28 साल के दरोगा की मौत, ड्यूटी के दौरान ट्रेलर से टकराई पुलिस जीप

अयोध्या में मंगलवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

कांस्टेबल प्रदीप कुमार का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी। हादसा रायबरेली मार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नऊवा कुआं के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

पत्नी से लड़ाई के बाद युवक ने दी जान: बरेली में सोशल मीडिया पर लाइव आकर फंदे से लटका

बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाया, जिसमें वह फंदा बनाते हुए दिखाई दे रहा। फंदा बनाने के बाद वह उससे लटक गया।

पहाड़गंज गांव में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर….

गाजियाबाद में 2 लुटेरों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, बोले- सर गलती हो गई

गाजियाबाद में नंदग्राम पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार देर रात दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर बाइक से भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन, दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों की पहचान मेरठ निवासी आरिफ और जुबैर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

मथुरा में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, हमलावरों ने 10 से ज्यादा वार किए; बचाने पहुंचे 2 साथियों पर भी हमला

मथुरा में सोमवार रात साधु की धारदार हथियार से 10 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एक घायल हो गया और दूसरा भाग गया।

घटना के बाद आरोपी भी मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके साथी को अस्पताल पहुंचाया। साथी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात साधु के परिजन वृंदावन पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले साधु ने फोन पर किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या को साजिश बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर कट के पास खंडहर में हुई। पढ़िए पूरी खबर…

गोरखपुर में मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली, हत्या-लूट समेत 19 मुकदमे हैं दर्ज

गोरखपुर में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। मुठभेड़ खजनी थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के मुताबिक, जरलही पुल के पास पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। जितेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने की। पढ़िए पूरी खबर…

मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोची, मौत; पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी

मुरादाबाद में तेंदुए ने एक महिला का शिकार कर लिया। तेंदुआ ने खेत पर काम कर रही महिला की गर्दन दबोच ली और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। साथ काम कर रही महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला की पहचान ब्रह्मो देवी (60) के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया और कर्मचारियों को खदेड़ दिया। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के बलिया बहापुर गांव में मंगलवार दोपहर 3 बजे हुई। पढ़िए पूरी खबर

वाराणसी में सतुआ बाबा के नाम पर ठगी: फेक आईडी बनाकर रिश्तेदारों-परिचितों से मांगे पैसे, FIR दर्ज

वाराणसी के महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज और फोन कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद सतुआ बाबा ने चौक थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों से यह कहकर पैसे मांग रहा था कि वह ‘बाबा जी के यहां से बोल रहा है’। मामले की जानकारी एक संत के जरिए सतुआ बाबा को मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है। पढ़िए पूरी खबर…

कानपुर में डंपर ने रेपिडो सवार को रौंदा, एक की मौत; दिसंबर में थी शादी

कानपुर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने रेपिडो सवार को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे फैजान (30) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहे प्रांजुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के पास हुआ। फैजान मेडिकल उपकरण बेचने वाली कंपनी एसए हेल्थ टेक में काम करते थे। बुधवार सुबह वह बिठूर के पारस अस्पताल में एक मरीज के हार्ट ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण लेकर रेपिडो से जा रहे थे। हुआ। फैजान की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर…

आयुष्मान से जुड़े 866 अस्पतालों पर कार्रवाई, 648 सूची से बाहर; 140 पर 8.53 करोड़ जुर्माना

आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज में लापरवाही, नियम तोड़ने और वित्तीय गड़बड़ी मिलने पर पिछले 6 साल में यूपी के 866 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 648 अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया, जबकि 61 अस्पतालों को सस्पेंड किया गया। 17 अस्पतालों की कुछ स्पेशियलिटी भी हटा दी गईं।

इसके अलावा 140 अस्पतालों पर कुल 8.53 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से अब तक 4 करोड़ 37 लाख 841 रुपए की वसूली हो चुकी है। अस्पतालों की निगरानी के लिए स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रही है। इसके जरिए आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…

- बात खरी हैBJP को सत्ता से हटवा रहे मंत्री संजय निषाद: बृजभूषण ने प्रधान के दर्द पर मरहम लगाया, MLA की आंखें जहरीली

- हाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो: सोनभद्र में डैम उफनाया, पहली बार 14 फाटक खोले; लखनऊ में आधी रात बारिश

- दामाद ने धमकाया था-पूरे परिवार के लिए कफन तैयार रखना: प्रतापगढ़ में पिता बोले- बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आया, मेरे सामने बेटे को गोली मार दी

- भास्कर इंटरव्यू'अखिलेश कभी यूपी के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे': केशव बोले- विधायकों के टिकट कटेंगे, लेकिन ये प्रदेश भाजपा तय नहीं करेगी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें