होमधर्म-आस्थायूपी में आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट: फर्रुखाबाद में 25 मकान गंगा नदी में समाए, सड़कें डूबीं; हाईवे पर बह रहा पानी - Varanasi News
धर्म-आस्था

यूपी में आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट: फर्रुखाबाद में 25 मकान गंगा नदी में समाए, सड़कें डूबीं; हाईवे पर बह रहा पानी - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast Purvanchal Monsoon Update 2026 LIVEयूपी में आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट:फर्रुखाबाद में 25 मकान गंगा नदी में समाए, सड़कें डूबीं;…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
यूपी में आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट:  फर्रुखाबाद में 25 मकान गंगा नदी में समाए, सड़कें डूबीं; हाईवे पर बह रहा पानी - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast Purvanchal Monsoon Update 2026

LIVEयूपी में आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट:फर्रुखाबाद में 25 मकान गंगा नदी में समाए, सड़कें डूबीं; हाईवे पर बह रहा पानी

- कॉपी लिंक

यूपी के 46 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। सहारनपुर में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदेश में 1 जून से अब तक 136 मिम

पिछले साल 9 अगस्त तक यूपी में 437 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2% अधिक थी। वहीं, इस साल अब तक 341 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 20% कम है। वहीं सोमवार को लखनऊ-नोएडा समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश से गंगराव नदी और शाकुंभरी मंदिर के पास की बरसाती नदी में सैलाब आ गया।

तेज बहाव से मिर्जापुर क्षेत्र में गंगराव नदी पर बना रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। नदी का पानी दिल्ली यमुनोत्री हाइवे के ऊपर से बहने लगा। सड़कों-कॉलोनियों में 3-4 फीट पानी भर गया।

पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग अपने गांवों और घरों को छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं।

फर्रुखाबाद में 25 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग डूब गया। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा कर रहे हैं।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से आंशिक रूप से दक्षिण की ओर खिसकी हुई है। यह द्रोणी बीकानेर, दतिया, संबंधित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।इन मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिला है।

अगले तीन का मौसम का हाल जानिए

11 अगस्त: प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश की संभावना।

12 अगस्त: मानसूनी गतिविधियों में अस्थायी कमी के आसार, हालांकि कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

13 अगस्त: पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून की सक्रियता बढ़ने और व्यापक बारिश की संभावना।

कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें