होमधर्म-आस्थाजनता दर्शन: सीएम योगी बोले- घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान; सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
धर्म-आस्था

जनता दर्शन: सीएम योगी बोले- घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान; सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

जनता दर्शन: सीएम योगी बोले- घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान; सुनीं 200 लोगों की समस्याएं सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Amar Ujala के अनुसार10 अगस्त 2026 को 09:18 pm बजे
जनता दर्शन: सीएम योगी बोले- घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान; सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

सौजन्य से:- Amar Ujala

जनता दर्शन: सीएम योगी बोले- घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान; सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। अपनेपन के भाव मे ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों की ध्यान से बात सुनी, उनके प्रार्थना पत्र आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा।’

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

हर बार के जनता दर्शन की तरह सोमवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार पर्याप्त आर्थिक सहायता देगी।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें