होमसेहतयूपी चुनाव को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा दांव, 45 विधानसभा प्रभारियों में 11 मुस्लिम; इन्हीं को प्रत्याशी बना सकती है असपा - azad samaj partys up election strategy 11 muslim incharges
सेहत

यूपी चुनाव को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा दांव, 45 विधानसभा प्रभारियों में 11 मुस्लिम; इन्हीं को प्रत्याशी बना सकती है असपा - azad samaj partys up election strategy 11 muslim incharges

यूपी चुनाव को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा दांव, 45 विधानसभा प्रभारियों में 11 मुस्लिम; इन्हीं को प्रत्याशी बना सकती है असपा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 45 प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें 11…

Jagran के अनुसार31 जुलाई 2026 को 06:18 pm बजे
यूपी चुनाव को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा दांव, 45 विधानसभा प्रभारियों में 11 मुस्लिम; इन्हीं को प्रत्याशी बना सकती है असपा
 - azad samaj partys up election strategy 11 muslim incharges

सौजन्य से:- Jagran

यूपी चुनाव को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा दांव, 45 विधानसभा प्रभारियों में 11 मुस्लिम; इन्हीं को प्रत्याशी बना सकती है असपा

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 45 प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें 11 मुस्लिम शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन प्रभारिय ...और पढ़ें

HighLights

- आजाद समाज पार्टी ने 45 विधानसभा प्रभारी घोषित किए।

- जारी सूची में 11 मुस्लिम, 3 महिलाएं शामिल हैं।

- प्रभारियों को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाने की संभावना।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी सोशल इंजीनियरिंग की राह पकड़ ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने 45 विधान सभाओं के प्रभारियों की सूची जारी कर दी, जिसमें 24 प्रतिशत भागीदारी मुस्लिम समाज को दी है।

पार्टी ने पहली सूची में पूर्वांचल तक की कई विधान सभाओं को शामिल किया है। माना जा रहा है कि बसपा की रणनीति की तरह इन प्रभारियों को ही आगे चलकर विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास

प्रभारियों की घोषणा में सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। 45 प्रभारियों में 11 मुस्लिम, तीन महिलाएं एवं 42 पुरुष हैं। अनुसूचित जाति एवं ओबीसी समुदाय को सबसे ज्यादा भागीदारी दी गई है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपेक्षाकृत बेहतर जनाधार रखने वाली आजाद समाज पार्टी ने मेरठ की तीन सीटों पर प्रभारी उतारकर रणक्षेत्र को दिलचस्प बना दिया है। पार्टी पश्चिम यूपी में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या यही प्रभारी 2027 के विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें