प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर: 4 घंटे में कई जगह बढ़ा पानी, खतरे के निशान से अभी नीचे - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Water Level Rise | Ganga Yamuna Flood Update प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर:4 घंटे में कई जगह बढ़ा पानी, खतरे के निशान से अभी नीचे - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Water Level Rise | Ganga Yamuna Flood Update
प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर:4 घंटे में कई जगह बढ़ा पानी, खतरे के निशान से अभी नीचे
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार, 28 अगस्त को सुबह 8 बजे और दोपहर 12 बजे के आंकड़ों की तुलना में दोनों नदियों का पानी कई स्थानों पर बढ़ा है। हालांकि, फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।
सुबह 8 बजे यमुना के नैनी में जलस्तर 79.65 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय पिछले 24 घंटे में यहां 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सुबह के समय क्षेत्र में 37.2 मिमी बारिश भी दर्ज की गई।
गंगा के फाफामऊ में सुबह जलस्तर 80.49 मीटर था। यहां पिछले 24 घंटे में 1 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई, जबकि बारिश 11 मिमी हुई। छतनाग में जलस्तर 79.18 मीटर था और पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां 58.1 मिमी बारिश हुई। वहीं एसटीपी बक्सी बांध पर जलस्तर 79.90 मीटर था, जहां पिछले 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इसके बाद दोपहर 12 बजे के आंकड़ों में जलस्तर फिर बढ़ता नजर आया। नयनी में यमुना का पानी 79.67 मीटर पहुंच गया, यानी चार घंटे में 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.51 मीटर हो गया, यहां भी 2 सेंटीमीटर पानी बढ़ा।
छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.18 मीटर से बढ़कर 79.24 मीटर पहुंच गया। यानी चार घंटे में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एसटीपी बक्सी बांध पर दर्ज की गई, जहां जलस्तर 79.90 मीटर से बढ़कर 80.00 मीटर पहुंच गया। यहां चार घंटे में 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ा।
खतरे के निशान से अभी नीचे प्रयागराज में गंगा का निर्धारित खतरे का स्तर 84.734 मीटर है। दोपहर 12 बजे फाफामऊ में जलस्तर 80.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 4.22 मीटर नीचे है। फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

लखनऊ: शहर में 86195 आवारा कुत्ते, सात साल में बढ़ गए 10 हजार से अधिक; जानें नसबंदी की स्थिति और चुनौतियां

गोरखपुर-गोंडा खंड में काम, कई ट्रेनों का बदलेगा रास्ता


