होमक्राइमयूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी
क्राइम

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी

{"_id":"6a83d06b0c25ed797d06cc23","slug":"ips-officer-mother-murder-police-are-keeping-close-watch-on-every-nook-and-corner-of-the-village-ambedkarnagar-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"य…

Amar Ujala के अनुसार18 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a83d06b0c25ed797d06cc23","slug":"ips-officer-mother-murder-police-are-keeping-close-watch-on-every-nook-and-corner-of-the-village-ambedkarnagar-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

Published by: Sharukh Khan

Updated Tue, 18 Aug 2026 01:24 PM IST

सार

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या के मामले में पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। इंद्रावती के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

Link Copied

उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसओजी-सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने फिर से सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मालीपुर के रूड़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा का घर गांव की शुरूआत में है। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के घर हैं। आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती के हत्या के बाद गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सोमवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। गांव की सीमा शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस का पहरा देखने को मिला।

2 of 16

घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीओ अनूप सिंह इंद्रावती के घर के बाहर खड़े नजर आए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया।

3 of 16

मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा, इंद्रावती के घर आने-जाने वालों तथा घटना से एक दिन पहले उनसे मिलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएम और एडीएम भी पहुंचे

सुबह 7:30 बजे एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह व तहसीलदार हरीराम पहुंचे। करीब आठ बजे डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु के साथ पहुंचीं। वाहन से उतरने के बाद तीनों अधिकारी सीधे इंद्रावती की तस्वीर के पास पहुंचे और उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

5 of 16

मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर के बाहर मौजूद जनप्रतिनिधि व परिजन

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव में बढ़ाई गई गश्त, सुबह से ही डटे रहे अधिकारी

इसके बाद आईपीएस आशुतोष मिश्रा को भीड़ से अलग ले जाकर कुछ बातचीत की। करीब 30 मिनट परिवार के साथ समय बिताने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय वापस रवाना हो गई। इसके बाद बारी-बारी से तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों व करीबियों ने इंद्रावती को श्रद्धांजलि दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Disclaimer

हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें