होमक्राइमलखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत
क्राइम

लखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत

लखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत गहरे गड्ढे में डूबा आदर्श, परिवार में मातम By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 18, 2026 at 11:32 AM IST लखनऊ: गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रकी…

etvbharat.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 07:56 am बजे
लखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत

सौजन्य से:- etvbharat.com

लखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत

गहरे गड्ढे में डूबा आदर्श, परिवार में मातम

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 18, 2026 at 11:32 AM IST

लखनऊ: गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रकीबाबाद गांव में नागपंचमी के पर्व पर त्योहार की छुट्टी पर दोस्तों के साथ नहाने निकला 15 वर्षीय छात्र आदर्श बारिश के पानी से लबालब भरे एक गहरे गड्ढे में डूब गया. करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब किशोर को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर के सबसे बड़े बेटे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों के अनुसार, रकीबाबाद निवासी 15 वर्षीय आदर्श परिवर्तन कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था. सोमवार को नागपंचमी का त्योहार होने के कारण वह अपने हमउम्र दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकला था. घूमते-घूमते सभी किशोर नई जेल के पास अर्धनिर्मित सड़क के किनारे पहुंचे, जहां बारिश के पानी से एक बड़ा और गहरा गड्ढा भरा हुआ था.

गर्मी और उमस के बीच बच्चों ने उसमें नहाने का मन बनाया. आदर्श जैसे ही पानी में उतरा, उसे गहराई का सही अंदाजा नहीं हो सका और वह गहरे दलदल में समाता चला गया.

बच्चों ने मदद के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े. इसी बीच सूचना पाकर गोसाईंगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई.

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत गहरे पानी में छात्र की तलाश शुरू की. करीब एक घंटे तक चले सघन बचाव अभियान के बाद अचेत अवस्था में आदर्श को बाहर निकाला जा सका. परिजन और पुलिस आदर्श को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों के कोहराम मच गया.

एडीसीपी दक्षिणी बसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, एक यात्री की मौत, 20 घायल

यह भी पढ़ें: यूपी में हादसे, मथुरा में डंपर ने भाई-बहन को रौंदा, मौके पर मौत, बरेली में पति की जान गई

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें