लखनऊ में स्कूली वैन पर हमले के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 उपद्रवी गिरफ्तार
लखनऊ में स्कूली वैन पर हमले के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 उपद्रवी गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 6, 2026 at 9:16 AM IST…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में स्कूली वैन पर हमले के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 उपद्रवी गिरफ्तार
आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 6, 2026 at 9:16 AM IST
लखनऊः राजधानी के चरक चौराहे पर सोमवार को बच्चों से भरी स्कूली ईको वैन पर हमला कर शीशा तोड़ने और उपद्रव करने वाले आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस गया है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से पहचान करने के बाद चौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के 4 मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है.
सड़क पर की थी गुंडागर्दी, सहम गए थे मासूम बच्चे
घटना सोमवार सुबह की है, जब चरक चौराहे के पास ईको वैन चालक आमिर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों की गाड़ी वैन से टकरा गई थी. इसके बाद बाइक सवार युवकों ने आपा खोते हुए चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और भारी चीज से वैन का शीशा तोड़ दिया था. हमले के वक्त वैन के अंदर मासूम बच्चे बैठे हुए थे, जिन पर टूटे हुए कांच के टुकड़े गिर गए और वे दहशत में आ गए थे.
CCTV फुटेज से हुई पहचान
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौक थाने में केस दर्ज किया गया था. एसीपी शुभम कुमार के अनुसार, डिजिटल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुल 6 आरोपियों की पहचान हुई थी, जो पड़ोसी जिले उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को दबोचा था, जबकि बुधवार को चरक चौराहे के पास से ही 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी उन्नाव के निवासी हैं जिनमे संदीप राजपूत, बृजेश राजपूत, नितिन व अनुज कुमार है. डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और शांति भंग करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा.
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है. सभी का मेडिकल कराने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में शामिल 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
चौक के चरक चौराहे पर स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी उन्नाव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है और फरार 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


