गोरखपुर से चर्लपल्ली के लिए पहली अमृतभारत 4 अक्तूबर से
गोरखपुर से चर्लपल्ली के लिए पहली अमृतभारत 4 अक्तूबर से गोरखपुर से चर्लपल्ली तक अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी हो गई है। नई ट्रेन 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से और 04 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को गोरखपुर स…

सौजन्य से:- Hindustan
गोरखपुर से चर्लपल्ली के लिए पहली अमृतभारत 4 अक्तूबर से
गोरखपुर से चर्लपल्ली तक अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी हो गई है। नई ट्रेन 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से और 04 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे और यात्री सुविधाओं में सीसीटीवी, आरामदायक सीटें और वैक्यूम बायो टॉयलेट शामिल हैं।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) तक अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी के साथ ही इसके चलने की तारीख की भी घोषणा हो गई है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
ट्रेन की जानकारी
सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि नई अमृतभारत ट्रेन चर्लपल्ली से 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को और गोरखपुर से 04 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-(हैदराबाद) अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 9:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 04 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 5 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी
बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए 4 तोहफे, यूपी की महिला रसोइयों में खुशी की लहर

कानपुर के डीबीएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई हाईटेक, एक क्लिक पर मिलेंगी हजारों किताबें

इन्वेस्ट यूपी में अलग से बनाई जाएगी यामानाशी जापान डेस्क, निवेश और पर्यटन को लेकर सीएम योगी ने की बैठक - cm yogi to set up yamanashi japan desk for up investment and tourism


