होमदेश-दुनियायूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?
देश-दुनिया

यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?

यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून? उत्तर प्रदेश में अब मानसून वापसी की ओर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 38 जिलों में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है…

abplive.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?

सौजन्य से:- abplive.com

यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?

उत्तर प्रदेश में अब मानसून वापसी की ओर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 38 जिलों में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर प्रदेश में मानसून अब अलविदा कहने जा रहा है. प्रदेश में इन दिनों दोनों तरह का मौसम बना हुआ है. कहीं धूप तो कहीं-कहीं हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई हैं. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 18 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन, कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अब परिस्थितियां अनुकूल होने लगी है. जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश से मानसून विदाई की ओर बढ़ने लगा है. आज प्रदेश के पश्चिमी संभाग में ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा क्षेत्र में कही-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूरब के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लेकिन कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

कौशांबी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

यूपी में 19 सितंबर को बारिश का दौर और कम हो जाएगा और पश्चिमी यूप में मौसम शु्ष्क रहेगा जबकि पूर्वांचल में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान हैं. वहीं 20 सितंबर को पूर्वी यूपी में ही एक या दो जगहों पर बारिश होगी. 21 सितंबर से दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का दौर थम जाएगा. लेकिन कोई आंधी तूफ़ान का अलर्ट नहीं है.

यूपी के 38 जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आज भी बारिश होने के संभावना जताई गई है. इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं.

कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में आज एक या दो जगहों पर बूंदाबादी होने के आसार है. लेकिन, कहीं कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है.

लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें