लखनऊ में घर का आशियाना होगा सच, 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' योजना में 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की नई आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन किया है। दोनों योजनाओं के लिए 24 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। हाइलाइट्स LDA की योजनाओं के लिए…

सौजन्य से:- Navbharat Times
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की नई आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन किया है। दोनों योजनाओं के लिए 24 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
हाइलाइट्स
LDA की योजनाओं के लिए 24 घंटे में 540 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया
वरुण विहार योजना में 367 लोगों ने पहले दिन पंजीकरण कराया
पंजीकरण 24 अक्टूबर तक चलेगा, फुल पेमेंट में प्राथमिकता मिलेगी
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बीते गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' का भूमि पूजन करके आम लोगों के लिए उनके अपने आशियाने को लेकर देखे जा रहे स्वप्न को साकार करने का रास्ता खोल दिया गया है। गुरुवार शाम 6 बजे LDA का ऑनलाइन पोर्टल लाइव होते ही आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल लाइव होने के बाद महज 24 घंटे के भीतर 540 लोगों ने रजिस्ट्रेशन धनराशि जमा कर सफलतापूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करा लिया। इस दौरान LDA के खाते में कुल 12 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की अग्रिम रजिस्ट्रेशन धनराशि जमा हुई।
वरुण विहार बना पहली पसंद
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे तक कुल 3,308 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण पुस्तिका खरीदी है। इनमें से आगरा एक्सप्रेस-वे के पास स्थित वरुण विहार योजना को लेकर सबसे ज्यादा रुझान देखने को मिला। जहां पहले ही दिन 367 लोगों ने भूखंडों के लिए पंजीकरण कराया। इसके एवज में प्राधिकरण को 8,39,55,750 रुपये की पंजीकरण राशि प्राप्त हुई। वहीं, सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर योजना में 173 लोगों ने अपने भूखंड सुरक्षित कराने के लिए आवेदन किया, जिसके सापेक्ष 3,80,36,195 रुपये की पंजीकरण धनराशि जमा हुई।
24 अक्टूबर तक खुला रहेगा पोर्टल
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि दोनों योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण केवल और केवल लखनऊ विकास प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। यह पंजीकरण विंडो 24 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी लॉटरी व आवंटन व्यवस्था के तहत उन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो एकमुश्त (फुल पेमेंट) भुगतान का विकल्प चुनेंगे।
नैमिष नगर में 3,800 और वरुण विहार में 2,800 प्रति वर्गफीट दर
सीतापुर रोड पर 4,100 एकड़ में विस्तृत नैमिष नगर योजना में पहले चरण के तहत ब्रह्म खण्ड, भूमि खण्ड फेज-1 व 2 में कुल 1,673 भूखंडों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। यहां 72 से 450 वर्गमीटर तक के प्लॉट 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से उपलब्ध हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6,580 एकड़ में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के काशी खण्ड व कैलाश खण्ड फेज-1 व 2 में 2,847 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला गया है, जहां 112.5 से 450 वर्गमीटर के भूखंड 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से आवंटित किए जाएंगे।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Home Minister Says Uttar Pradesh Is Emerging as India’s Growth Engine

यूपी में जोरदार बारिश, 31 जिलों में कल स्कूल बंद: लखनऊ में 30 घंटे से बरसात, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा, योगी बोले- अपनों का ख्याल रखें - Uttar Pradesh News

करोड़पति पिता की अय्याशी, बेटे पर 40 लाख कर्ज और जेब खर्च के लिए तरसती बहू! कानपुर हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी


