लखनऊ में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग: दिन में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 35°C तक रहेगा तापमान - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Humidity Rising With Cloudy Sky Forecast लखनऊ में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग:दिन में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 35°C तक रहेगा तापमान - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Humidity Rising With Cloudy Sky Forecast
लखनऊ में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग:दिन में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 35°C तक रहेगा तापमान
- कॉपी लिंक
लखनऊ में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 92% और न्यूनतम 73% दर्ज की गई।
गुरुवार दोपहर में बारिश हुई। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश रुकते ही उमस बढ़ गई। धूप निकलने से लोगों को फिर गर्मी का सामना करना पड़ा।
सामान्य से 3 फीसदी अधिक बरसात
लखनऊ में मानसून के दौरान सिर्फ अगस्त के महीने में 330 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम नहीं होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में जहां सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। वह अब गिरकर 3 फीसदी पर रह गया है। मानसून के दौरान लखनऊ में 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 630.7 मिलीमीटर है।
यूपी में 22 सितंबर से पूरी तरह थमेगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश का यह दौर धीरे-धीरे धीमा पड़ने लगेगा। प्रदेश में हो रही बारिश की गतिविधियों में अब गिरावट आएगी।
20 सितंबर से राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश रुक जाएगी। 22 सितंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह थम जाएगी और मौसम साफ व सामान्य हो जाएगा। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


