लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप: दिन में उमस करेगी परेशान, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Humidity & Monsoon Rain Forecast लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में उमस करेगी परेशान, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान - कॉपी लिंक लखनऊ में आज सुब…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Humidity & Monsoon Rain Forecast
लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में उमस करेगी परेशान, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
- कॉपी लिंक
लखनऊ में आज सुबह मौसम साफ रहेगा। दिन में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी और लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की बारिश की संभावना भी बनी रह सकती है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम आर्द्रता 93% और न्यूनतम 66% रही। दिन में 1.4 मिलीमीटर बारिश भी हुई।
मौसम की 3 तस्वीरें देखिए…
मानसून में 9 फीसदी अधिक बरसात
लखनऊ में 11 सितंबर से सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 12 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 8.1 मिलीमीटर है। यह सामान्य बरसात की तुलना में 50 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, 1 जून से लेकर 13 सितंबर तक मानसून के दौरान कुल बरसात 647.2 मिलीमीटर हुई है।
जबकि सामान्य बारिश का औसत 593.9 मिलीमीटर है। अभी तक सीजन में 9 फीसदी अधिक बरसात हुई है।
अब बरसात में आएगी कमी
लखनऊ समेत राज्य में फिलहाल बारिश का कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से राज्य में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ने जा रही हैं।
प्रदेश भर में बारिश में भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा। बारिश में थोड़ी आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस थोड़ी राहत के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आती जाएगी। फिलहाल राज्य में इस मानसून सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य बना हुआ है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


