होमदेश-दुनियालखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप: दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप: दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Humidity High & Rain Forecast 2026 लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान - कॉपी लि…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:  दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Humidity High & Rain Forecast 2026

लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान; 34°C तक पहुंच सकता है तापमान

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। इससे सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। धूप के बीच बादल आने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

हालांकि, हवा में नमी के कारण उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले 5 दिन भी गर्मी और उमस से राहत नहीं

गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को 33 और 26 डिग्री, शनिवार को 32 और 25 डिग्री, रविवार को 33 और 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा फिर बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में बादल और धूप की आवाजाही बनी रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी रहेगी।

बारिश थमी, कोटे फुल हो चुका

लखनऊ में बीते कुछ दिनों से बरसात का दौर थम गया है। इस सीजन में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। अगस्त में हुई अच्छी बारिश ने सीजन में सामान्य बरसात से ज्यादा आंकड़ा पहुंचा दिया था। वह रिकॉर्ड अब भी कायम है। 1 जून से 14 सितंबर तक कुल 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 610.1 मिलीमीटर है। यह सामान्य की तुलना में 6 फीसदी अधिक है।

19 से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले 48 घंटों के दौरान हल्की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इसके बाद बारिश में कमी आएगी और 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। छिटपुट गतिविधियों के बीच राज्य में मानसून की बारिश का ग्राफ गिरकर -3 फीसदी (सामान्य से कम) पर आ गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें