देवरिया में सीएम योगी ने दी सौगात, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
नईदुनिया ट्रेंडिंग By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 04:28:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 04:29:05 PM (IST) - देवरिया को सीएम योगी ने दी सौगात - 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और…

सौजन्य से:- Nai Dunia
नईदुनिया ट्रेंडिंग
By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 04:28:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 04:29:05 PM (IST)
- देवरिया को सीएम योगी ने दी सौगात
- 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- सीएम योगी ने सपा सरकार को निशाने पर लिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और मौजूद भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। सीएम योगी ने भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों को 304.97 करोड़ रुपए की 80 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुमार, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 80 परियोजनाओं की सौगात दी, इनमें 139.47 करोड़ रुपए की लागत वाली 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165.50 करोड़ रुपए की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में अमृत योजना 2.0 के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत, पनेहरा से गोकलपुर तक लगा लंबा जाम
सपा सरकार को निशाने पर लिया
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूर्व की समाजवादी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। पूर्व की सरकार दंगा कराने और अराजकता फैलाने के लिए मशहूर थी। बीजेपी सरकार ने सभी वर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विकास करने का काम भी किया है।
यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, महिला की मौत के बाद पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


