होमदेश-दुनियालखनऊ में सुबह से उमस भरी गर्मी: सिमट रहा मानसून में सामान्य से अधिक बरसात का कोटा, अब सिर्फ 3 फीसदी अधिक - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में सुबह से उमस भरी गर्मी: सिमट रहा मानसून में सामान्य से अधिक बरसात का कोटा, अब सिर्फ 3 फीसदी अधिक - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Surplus Declines & Humidity Rise लखनऊ में सुबह से उमस भरी गर्मी:सिमट रहा मानसून में सामान्य से अधिक बरसात का कोटा, अब सिर्फ 3 फीसदी अ…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
लखनऊ में सुबह से उमस भरी गर्मी:  सिमट रहा मानसून में सामान्य से अधिक बरसात का कोटा, अब सिर्फ 3 फीसदी अधिक - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Surplus Declines & Humidity Rise

लखनऊ में सुबह से उमस भरी गर्मी:सिमट रहा मानसून में सामान्य से अधिक बरसात का कोटा, अब सिर्फ 3 फीसदी अधिक

- कॉपी लिंक

लखनऊ में तेज धूप के साथ में उमस भरी गर्मी का असर सुबह से बना हुआ है। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 66 फीसदी रहा है।

लखनऊ में मानसून के दौरान सिर्फ अगस्त के महीने में 330 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम नहीं होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में जहां सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। वह अब गिरकर 3 फीसदी पर रह गया है। मानसून के दौरान लखनऊ में 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 626.7 मिलीमीटर है।

19 सितंबर से विदाई की राह पर मानसून

मानसून अब ढलान पर है और लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से इसकी विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं। इसके असर से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा। 22 सितंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ और सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यहां से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक मानसूनी द्रोणी (टफ लाइन) गुजर रही है।

इस सिस्टम के कारण अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

19 सितंबर तक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आएगी और मौसम साफ होने लगेगा। 22 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश पूरी तरह थम जाएगी और मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों से भी मानसूनी हवाएं पीछे हटने लगेंगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें