वाराणसी में बनेंगी 3 फ्लैटर्ड फैक्ट्रियां, शासन को भेजा प्रस्ताव; बनारसी कारोबार को नया आयाम
वाराणसी में बनेंगी 3 फ्लैटर्ड फैक्ट्रियां, शासन को भेजा प्रस्ताव; बनारसी कारोबार को नया आयाम काशी में क्लस्टर प्रोग्राम के तहत बहु मंजिला औद्योगिक इमारत यानी कि प्लेटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है. By ETV Bharat U…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में बनेंगी 3 फ्लैटर्ड फैक्ट्रियां, शासन को भेजा प्रस्ताव; बनारसी कारोबार को नया आयाम
काशी में क्लस्टर प्रोग्राम के तहत बहु मंजिला औद्योगिक इमारत यानी कि प्लेटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 31, 2026 at 10:09 AM IST
वाराणसी: उद्यम को नया आयाम देने के लिए वाराणसी में तीन फ्लेटेड फैक्ट्रियां तैयार की जाएंगी. जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है. जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. बता दें कि 6 से 9 मंजिला यह फ्लैटेड फैक्ट्रियां वाराणसी की तीन अलग-अलग जगहों पर तैयार की जाएंगी.
एक फ्लेटर्ड फैक्ट्री में लगभग 120 से ज्यादा उद्यम की इकाइयां स्थापित होंगी. वहीं, 400 से अधिक उद्यमी लाभान्वित होंगे और हजार की संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा.
काशी में क्लस्टर प्रोग्राम के तहत बहु मंजिला औद्योगिक इमारत यानी कि प्लेटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड की ओर से इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया है.
फ्लेटेड फैक्ट्री की बात करें तो यह एक बहुमंजिला इमारत होती है, जहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग फ्लोर पर कई छोटी औद्योगिक इकाइयां काम कर सकती हैं.
यह मॉडल उन शहरों के लिए वरदान के रूप में हैं, जहां पर औद्योगिक भूमि की कमी है. इसमें बिजली पानी सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं.
वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीडीपी योजना के तहत यूपीएसआईसी की ओर से निर्मित होने वाले इन फैक्ट्री से अधिक से अधिक लाभान्वित होंगे. एक ही छत के नीचे सभी मुकम्मल सुविधा मिलेगी.
वहीं, रोजगार के लिए भी बड़े अवसर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि 6 से 9 मंजिला यह फ्लैटेड फैक्ट्रियां होंगी और लगभग 1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.
लघु उद्योग भारती के राजेश कुमार सिंह कहते हैं कि इस फ्लैटेड फैक्ट्री के बनने से कुटीर उद्योग को लाभ मिलेगा. इनमें लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी और अन्य उद्योगों को शहर की बंद गलियों से बाहर निकालकर अपने विस्तार में भी मदद मिलेगी और उन्हें नया आयाम मिलेगा.
इन जगहों पर तैनात होंगी यूनिट: बताते चलें कि इस फ्लैटेड फैक्ट्री में दो को चांदपुर औद्योगिक स्थान में और एक बड़ा गांव बाबतपुर के पास एक एक फैक्ट्री का निर्माण होना है.
चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम यूनिट बनेगा जो 4000 वर्गमीटर में होगा, तो वहीं दूसरा यूनिट 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में तैयार होगा. जी प्लस 6 से 9 मंजिला इमारत होगी. वहीं, बाबतपुर में लगभग 4500 वर्गमीटर में फैक्ट्री का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज

योगी की अतिसक्रियता, बेचैनी या ताकत?

Namo Bharat Rapid Rail: 90 मिनट में कानपुर से अयोध्या, अब चलने वाली है ये खास ट्रेन!


