रवि किशन समेत गोरखपुर के 3 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट: यूपी में 2027 चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी, 52 नेताओं को मिलेगा सुरक्षा कवच - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - UP Election 2027 Security List | Ravi Kishan & Gorakhpur Leaders Update रवि किशन समेत गोरखपुर के 3 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट:यूपी में 2027 चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी, 5…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- UP Election 2027 Security List | Ravi Kishan & Gorakhpur Leaders Update
रवि किशन समेत गोरखपुर के 3 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट:यूपी में 2027 चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी, 52 नेताओं को मिलेगा सुरक्षा कवच
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा को लेकर प्रदेश के 52 प्रमुख नेताओं को करीब 10 लाख रुपए कीमत की बुलेटप्रूफ जैकेट देने का फैसला लिया गया है।
इस सूची में गोरखपुर से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला और कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह शामिल हैं।
चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ नेताओं की रैलियों, जनसभाओं और रोड शो में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जैकेट उपलब्ध कराने का कदम उठाया गया है।
सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया फैसला
बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय सुरक्षा संबंधी आकलन के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग नेताओं से जुड़े संभावित खतरों और उनकी सार्वजनिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद यह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी गई।
चुनावी दौर में नेताओं की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के कारण उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो गई है। रैलियों, रोड शो, जनसभाओं और अन्य कार्यक्रमों में नेताओं की बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात होती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
रवि किशन को पहले भी मिल चुकी है धमकी
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। वह गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। पिछले वर्ष रामगढ़ताल थाना पुलिस ने उन्हें धमकी देने के आरोप में बिहार के एक युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया था।
धमकी की घटनाओं को देखते हुए रवि किशन की सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा होती रही है। वह सांसद होने के साथ फिल्म अभिनेता भी हैं और गोरखपुर में लगातार राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां पहले से ही सतर्क रहती हैं।
अब बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला उनकी सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फतेह बहादुर सिंह का भी लंबा राजनीतिक सफर
कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। करीब 35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय फतेह बहादुर सिंह वर्ष 1996 से विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं।
वह अब तक नौ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और सात बार विधायक चुने गए हैं। राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में उन्होंने पनियरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। बाद में परिसीमन के बाद कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र उनकी राजनीतिक कर्मभूमि बन गया।
डॉ. संजय निषाद भी सूची में शामिल
प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद का नाम भी उन 52 नेताओं की सूची में शामिल है, जिन्हें विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जानी है।
गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में उनकी राजनीतिक गतिविधियां लगातार बनी रहती हैं। चुनावी तैयारियों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
चुनावी माहौल में बढ़ेगी सुरक्षा
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों के कार्यक्रम लगातार बढ़ने की संभावना है। नेताओं की रैलियां, सभाएं और जनसंपर्क अभियान तेज होने के साथ सुरक्षा एजेंसियों पर भी जिम्मेदारी बढ़ेगी।
52 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला इसी सुरक्षा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। गोरखपुर के तीन प्रमुख नेताओं के नाम सूची में शामिल होने के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश से बदमाश बुलाकर विदिशा में करवाई लूट, 550 CCTV और 400 लोगों से हुई पूछताछ

बसों में राखी पर फ्री सफर करेंगी महिलाएं, एक साथी को भी Free Entry, रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा

वाराणसी में 1.16 अरब के साइबर फ्रॉड में 4 गिरफ्तार: फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक अकाउंट, साइबर अपराधियों को देते थे डिटेल - Varanasi News


