गोरखपुर की दूसरी अमृत भारत को भी हरी झंडी, 28 से चलेगी बांद्रा तक - gorakhpurs second amrit bharat train to bandra starts aug 28
गोरखपुर की दूसरी अमृत भारत को भी हरी झंडी, 28 से चलेगी बांद्रा तक गोरखपुर को अपनी दूसरी अमृत भारत ट्रेन मिल गई है, जो 28 अगस्त से बांद्रा के लिए साप्ताहिक सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर से और शनिवार को बां…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर की दूसरी अमृत भारत को भी हरी झंडी, 28 से चलेगी बांद्रा तक
गोरखपुर को अपनी दूसरी अमृत भारत ट्रेन मिल गई है, जो 28 अगस्त से बांद्रा के लिए साप्ताहिक सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर से और शनिवार को बांद्रा से चलेगी, जिसमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर की दूसरी अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी मिल गई है। 28 अगस्त से गोरखपुर से बांद्रा के बीच साप्ताहिक सुविधा संपन्न अमृत भारत का संचालन आरंभ हो जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार पहले से चल रही 05053/05054 नंबर की गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की जगह अब नियमित साप्ताहिक ट्रेन 15085/15086 नंबर की गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत चलाई जाएगी।
अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को तथा बांद्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलायी जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08, पैंट्रीकार समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन की पहले ही घोषणा हो चुकी है। अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा दिल्ली से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी।
- 15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 07.50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट, कोटा, रतलाम, सूरत होते हुए दूसरे दिन शाम 06:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 09.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
130 की रफ्तार से चलेगी अमृत भारत ट्रेन
अमृत भारत ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन लगे होते हैं। यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर चलती है। अमृत भारत एक नान एसी एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसमें शयनयान (स्लीपर) और साधारण (जनरल) के कोच लगते हैं। इस ट्रेन की गति अन्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों की तुलना में ज्यादा होती है। यह ट्रेन 110 से अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी: छोटी-मोटी गलतियों से नहीं छिनेगा 'दुर्घटनामुक्त सेवा पुरस्कार', बोर्ड का बड़ा फैसला
अमृत भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बाडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टाक बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में वंदे भारत के साथ अमृत भारत ट्रेनें ही चलेंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

IHCL ने लखनऊ में ताज पैलेस खोला, उत्तर प्रदेश में उपस्थिति का विस्तार किया

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

गाजियाबाद में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 21 अस्पताल पैनल से बाहर; सामने आईं ये गड़बड़ियां


