होमक्राइमप्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई जान - prayagraj lucknow highway accident biker dies after hit by unknown vehicle
क्राइम

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई जान - prayagraj lucknow highway accident biker dies after hit by unknown vehicle

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई जान प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज के मेंडारा गांव के पास 20 अगस्त की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पुनीत कुमार याद…

Jagran के अनुसार21 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई जान - prayagraj lucknow highway accident biker dies after hit by unknown vehicle

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई जान

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज के मेंडारा गांव के पास 20 अगस्त की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पुनीत कुमार यादव की मौत हो गई। पुनीत ...और पढ़ें

HighLights

- ननिहाल से देर रात बाइक से लौट रहा था घर

- गंगापार स्थित नवाबगंज के मेंडारा में हादसा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के गंगापार में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मेंडारा गांव के सामने 20 अगस्त को देर रात नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू की।

मेंडारा गांव के सामने हादसा

फाफामऊ थाना क्षेत्र के बारी नया पुरवा निवासी 28 वर्षीय पुनीत कुमार यादव उर्फ सोनू तीन दिन पहले गांव आया था। 20 अगस्त की देर रात वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। टिकरा गांव में ही उसका ननिहाल और ससुराल दोनों हैं। मेंडारा गांव के सामने हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूना में निजी कंपनी में नौकरी करता था

हादसे की जानकारी पुलिस के माध्यम से स्वजन को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीएचसी कौड़िहार ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुनीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा मैना यादव ने बताया कि पुनीत का बचपन से ही टिकरा गांव में आना-जाना रहा और उसका काफी समय यहीं बीता था। वह पूना में निजी कंपनी में नौकरी करता था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें