प्रयागराज में 27 अगस्त से बारिश में कमी आएगी, एक सप्ताह उमस करेगी परेशान; सितंबर में फिर अच्छी वर्षा होगी - prayagraj weather rain to decrease from august 27 humidity up and sept good rain
प्रयागराज में 27 अगस्त से बारिश में कमी आएगी, एक सप्ताह उमस करेगी परेशान; सितंबर में फिर अच्छी वर्षा होगी प्रयागराज में 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अगले एक सप्ताह तक उमस लोगों को परेशान करेगी। हालांकि…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में 27 अगस्त से बारिश में कमी आएगी, एक सप्ताह उमस करेगी परेशान; सितंबर में फिर अच्छी वर्षा होगी
प्रयागराज में 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अगले एक सप्ताह तक उमस लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने सितंबर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मानसून की विदाई से पहले और वर्षा हो सकती है।
HighLights
- 25 अगस्त की रात में हुई बारिश व सुबह भी छाए रहे बादल
- दोपहर में निकली धूप, तेज उमस करने लगी लोगों को परेशान
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मानसून की सक्रियता के बीच प्रयागराज में मौसम का मिजाज आज बुधवार को भी बदला-बदला रहा। 25 अगस्त की रात से सुबह तक रुक-रुककर बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दिन निकलने के बाद बारिश थम गई और कई दिन बाद धूप निकली। आसमान में बादलों और सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। वातावरण में नमी अधिक होने व धूप के कारण उमस का असर भी बना रहा। लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी।
24 घंटे में 21.7 मिमी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत रही, जिससे वातावरण में नमी काफी अधिक महसूस की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहने तथा एक-दो बार बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अगस्त में अब तक 630 मिमी वर्षा हो चुकी
अगस्त में अब तक प्रयागराज में करीब 630 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है। बारिश के बाद सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कल से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी उमस
मौसम विभाग के अनुसार कल 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। 27 और 28 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सितंबर में भी होगी अच्छी बारिश
बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ अगले करीब एक सप्ताह तक उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मानसून की पूरी तरह विदाई से पहले प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


