प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, रिवर फ्रंट रोड डूबी: 24 घंटे में एक मीटर तक बढ़ा पानी, बख्शी बांध पर 81 मीटर के पार पहुंची गंगा - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Ganga Yamuna Water Level Rise | Bakshi Bandh Alert प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, रिवर फ्रंट रोड डूबी:24 घंटे में एक मीटर तक बढ़ा पानी, बख्शी बांध पर 81…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Ganga Yamuna Water Level Rise | Bakshi Bandh Alert
प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, रिवर फ्रंट रोड डूबी:24 घंटे में एक मीटर तक बढ़ा पानी, बख्शी बांध पर 81 मीटर के पार पहुंची गंगा
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में कई जगह एक मीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक भी पानी बढ़ना जारी रहा। बख्शी बांध एसटीपी पर गंगा का जलस्तर 81.05 मीटर पहु
नैनी में यमुना 80.88 मीटर और छतनाग में गंगा 80.34 मीटर पर पहुंच गई है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे है और सभी बांध सुरक्षित हैं।
बढ़ते जलस्तर का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। फाफामऊ की रिवर फ्रंट रोड तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सड़क के कई हिस्से पानी में डूब जाने से रास्ते बंद हो गए हैं और आवागमन रोक दिया गया है। बख्शी बांध के पास भी रिवर फ्रंट रोड का हिस्सा जलमग्न हो चुका है।
4 घंटे में 6cm बढ़ा पानी
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच भी नदियों का जलस्तर लगातार ऊपर गया। नैनी में यमुना 20 सेंटीमीटर, छतनाग में गंगा 18 सेंटीमीटर और बख्शी बांध एसटीपी पर गंगा 19 सेंटीमीटर बढ़ी।
फाफामऊ में भी गंगा का जलस्तर 80.69 मीटर से बढ़कर 80.75 मीटर पहुंच गया। यहां 4 घंटे में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
24 घंटे में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नैनी में
सुबह 8 बजे के 24 घंटे वाले आंकड़ों पर नजर डालें तो नैनी में यमुना का जलस्तर 103 सेंटीमीटर बढ़ा था। छतनाग में गंगा का पानी 98 सेंटीमीटर और बख्शी बांध पर 96 सेंटीमीटर बढ़ा।
यानी महज एक दिन में नदी का पानी करीब एक मीटर तक ऊपर आया है। दोपहर तक भी बढ़ोतरी जारी रहने से नदी किनारे के इलाकों में चिंता बढ़ रही है।
खतरे के निशान से 3 मीटर से ज्यादा नीचे
प्रयागराज में खतरे का निशान 84.734 मीटर है। शनिवार दोपहर बख्शी बांध पर गंगा का जलस्तर 81.05 मीटर पहुंच गया था। हालांकि अभी खतरे के निशान से करीब 3.68 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता जरूरी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


